फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Canal broke in Barnala flood situation 300 acres of crops got washed away in the water see video

Punjab: बरनाला में रजवाहा टूटा, गांव खाली करने को मजबूर लोग; बाढ़ जैसे हालात, पानी में बह गई 300 एकड़ फसल

Tue, 15 Jul 2025 06:15 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 15 Jul 2025 06:15 PM IST
सार

बरनाला में रजवाहा टूटने से गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गांव के लोग घर खाली करने को मजबूर हैं। वहीं पानी में किसानों की 300 एकड़ फसल बह गई है। 

विज्ञापन
Canal broke in Barnala flood situation 300 acres of crops got washed away in the water see video
खेतों में घुसा पानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला के धौला गांव में धनौला रजवाहा टूट गया है। पानी के तेज बहाव से करीब 60 फीट का जगह बह जाने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पानी के तेज बहाव से गांव के किसानों की 300 एकड़ फसल बर्बाद हो गई। इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद नहरी विभाग से अभी तक कोई भी अधिकारी गांव नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन


जलस्तर बढ़ाने से गांव तक पानी पहुंचने खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की। लोग घर खाली करने को मजबूर हैं। साथ ही गुरुद्वारों बड़े पैमाने पर लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति निपटा जा सके।
विज्ञापन




गांव के सरपंच व किसानों ने बताया कि सोमवार रात धनौला रजवाहा में करीब 60 फीट की दरार आने से किसानों की 300 एकड़ भूमि में बोई गई मक्का, धान, सब्जी व अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है। पानी इतना तेज है कि इस दरार की लंबाई लगातार बढ़ रही है। इससे किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है, वहीं किसानों के खेतों से बहता हुआ पानी सड़कों पर, बिजली बोर्ड सहित निकटवर्ती गांव धोला के घरों तक भी पहुंचने लगा है। उन्होंने बताया कि नहरी विभाग को इस दरार के बारे में कई बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन तक कोई भी अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। किसान अपनी नष्ट हो रही फसलों को बचाने के लिए स्वयं जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों ने बताया कि पानी की गति इतनी तेज है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कुछ ही घंटों में यह पानी अन्य किसानों की जमीनों के साथ-साथ उनके घरों को भी भारी नुकसान पहुंचाएगा। जहां कोई भी बड़ी जनहानि हो सकती है। इस मामले को लेकर कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी वहां नहीं पहुंचा है। 


बरनाला के मुख्य बाजार में पहली बारिश ने किए गहरे गड्ढे
बरनाला के मुख्य बाजार सदर बाजार में मानसून की पहली बारिश से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस बाजार में छह महीने पहले सीवरेज पाइपलाइन बिछाई गई थी और बाद में इसे पक्का कर दिया गया। सड़क की खराब हालत के कारण लोगों को अपने वाहन पार्क करने में कठिनाई हो रही है। जिससे दुकानदारों और आने जाने वाले राहगीरों का नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed