फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Brahmin Sabha Hoshiarpur demand for filing FIR against Ghooskhor Pandit movie

घूसखोर पंडित: पंजाब तक पहुंची फिल्म के विरोध की आग; ब्राह्मण सभा ने की FIR की मांग, आंदोलन की चेतावनी

Sat, 07 Feb 2026 05:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 07 Feb 2026 05:36 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली ये फिल्म अब कानूनी पचड़े में भी फंस गई है। 

विज्ञापन
Brahmin Sabha Hoshiarpur demand for filing FIR against Ghooskhor Pandit movie
विवादों में घूसखोर पंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेब सीरीज घूसखोर पंडित विवादों में आ गई है। फिल्म के विरोध की आग अब पंजाब तक पहुंच गई है। होशियारपुर में फिल्म का जोरदार विरोध हो रहा है। युवा ब्राह्मण सभा, होशियारपुर की ओर से शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), होशियारपुर को ज्ञापन सौंपकर विवादित फिल्म घूसखोर पंडित के निर्माता नीरज पांडे, निर्देशक रितेश शाह तथा मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता मनोज बाजपेयी सहित पूरी टीम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में युवा ब्राह्मण सभा से पं. निपुण शर्मा, पं. दीपक शारदा, एडवोकेट विशाल शर्मा, पं. मनीष मंगा, पं. नीरज, पं. वरुण शर्मा, पं. रजत, पं. गौरव शर्मा, पं. आशीष, पं. शिवा, पं. कुशल शर्मा उपस्थित थे। शर्मा ने कहा कि उक्त फिल्म में ब्राह्मण (पंडित) समाज को जानबूझकर नकारात्मक, अपमानजनक एवं अपराधी छवि में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पूरे समाज की धार्मिक व सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस प्रकार का कंटेंट सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाला है और किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन


पं. निपुण शर्मा ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी समाज को अपमानित करना कानूनन अपराध है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि फिल्म के निर्माता, निर्देशक, मुख्य कलाकार एवं अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय कानून की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए तथा इस विवादित कंटेंट के प्रचार-प्रसार पर तुरंत रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा ब्राह्मण सभा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन को शांतिपूर्ण लेकिन निर्णायक आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed