फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Both accused arrested in former Patwari murder case

पंजाब: पूर्व पटवारी की हत्या मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती था एक हमलावर; पुलिस ने दबोचा

Wed, 09 Sep 2026 03:25 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 09 Sep 2026 03:25 PM IST
सार

पूर्व पटवारी गुलजार सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अस्पताल में भर्ती थी।  

विज्ञापन
Both accused arrested in former Patwari murder case
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बठिंडा जिले की भूच्चो मंडी में रहने वाले पूर्व पटवारी गुलजार सिंह की हत्या करने के बाद दोनों ही आरोपी भूच्चो के पास किसी जगह पर छिप गए थे, लेकिन जब लोगों को दोनों के चोर होने की संदेह में धुनाई कर डाली थी। भूच्चो मंडी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि गांव नयोर निवासी धर्मवीर सिंह 36 साल ने अपने साथी मंगलजीत सिंह के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार रात को पूर्व पटवारी की लकड़ी के दसतों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं हत्या के बाद दोनों आरोपी भूच्चो क्षेत्र में ही किसी जगह पर छिप गए थे, जब इनके बारे में लोगों को पता चला तो उन्होंने दोनों को चोर समझकर पीटा था। इस पिटाई में मगलजीत को कुछ चोटें भी लगी थी। दोनों आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे। आरोपी मंगलजीत घायल अवस्था में सिविल अस्पताल नथाना में जाकर दाखिल हो गया। सूत्र बताते हैं कि आरोपी ने सिविल अस्पताल में उपचार करने वाले स्टाफ को बताया था कि वह सड़क हादसे में घायल हुआ है, जिसे स्टाफ ने सही मानकर उसे दाखिल कर लिया था।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को जब पुलिस ने मुख्य आरोपी धर्मवीर को गरिफ्तार किया तो पूरा भेद खुलकर सामने आ गया कि मंगलजीत सिविल अस्पताल नथाना में दाखिल है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने सिविल अस्पताल नथाना से आरोपी मंगलजीत की छुट्टी करवाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed