फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   body of youth who drowned in the Semanale was found four days later in Moga

Moga: सेमनाले में डूबे युवक का चार दिन बाद मिला शव, जीरा के करण की पांच साल पहले हुई थी शादी

Sat, 26 Jul 2025 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 03:28 PM IST
सार

फिरोजपुर जिले के जीरा तहसील के निवासी करण बाबा (उम्र 25 वर्ष) और उसका साथी वीरा बुधवार को स्कोडा कार में लुधियाना जा रहे थे। गांव बुगीपुरा-मैहना लिंक रोड से जाते समय भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा होने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सेम नाले में गिर गई।

विज्ञापन
body of youth who drowned in the Semanale was found four days later in Moga
जानकारी देते बचाव दल के लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मोगा के गांव बुगीपुरा-मैहना लिंक रोड पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे सेम नाले में स्कोडा कार डूब गई थी। हादसे में लापता हुए युवक करण बाबा का शव शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे बरामद किया गया। शव घटनास्थल से करीब 400 मीटर की दूरी पर सेम नाले से मिला है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को फिरोजपुर जिले के जीरा तहसील के निवासी करण बाबा (उम्र 25 वर्ष) और उसका साथी वीरा स्कोडा कार में लुधियाना जा रहे थे। गांव बुगीपुरा-मैहना लिंक रोड से जाते समय भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा होने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सेम नाले में गिर गई। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने वीरा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन करण बाबा पानी में डूब गया था। 
विज्ञापन




हादसे के बाद से एसडीआरएफ टीम, मोगा समाजसेवा सोसाइटी के सदस्य और गांव के लोग लगातार राहत व खोज अभियान में जुटे थे। नाले में पानी और तेज बहाव के कारण खोज कार्य में मुश्किलें आ रही थीं। शनिवार को जलस्तर में थोड़ी कमी आने के बाद, युवक का शव कार गिरने की जगह से लगभग 400 मीटर दूर बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करण बाबा की जेब से मोबाइल फोन, हेडफोन और पर्स भी बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक मृतक की 5 साल पहले शादी हुई थी और उसकी तीन साल की बेटी है। थाना मैहना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर 194 बीएनएस के तहत कार्रवाई करके शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed