फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   BJP raises questions on Arvind Kejriwal convoy in Punjab

Punjab: केजरीवाल के साथ 20 गाड़ियों का काफिला... 100 से ज्यादा कमांडो... इतना लाव-लश्कर क्यों? भड़की भाजपा

Wed, 05 Mar 2025 02:47 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 05 Mar 2025 02:47 PM IST
सार

केजरीवाल जब होशियारपुर पहुंचे तो उनके साथ करीब 20 गाड़ियों का काफिला था। इसके अलावा उनकी सुरक्षा में पंजाब पुलिस के 100 से ज्यादा कमांडो भी थे। इस पर भाजपा भड़क गई है। 

विज्ञापन
BJP raises questions on Arvind Kejriwal convoy in Punjab
पंजाब में अरविंद केजरीवाल का काफिला। - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार शाम को पंजाब के होशियारपुर पहुंचे। केजरीवाल होशियारपुर के गांव आनंदगढ़ के धम्म धज में बुधवार 5 मार्च से शुरू होने वाले 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान शिविर के लिए यहां पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पत्नी सुनिता केजरीवाल भी आई हैं। 

विज्ञापन


केजरीवाल जब होशियारपुर पहुंचे तो उनके साथ करीब 20 गाड़ियों का काफिला था। इसके अलावा उनकी सुरक्षा में पंजाब पुलिस के 100 से ज्यादा कमांडो भी थे। इसी बीच केजरीवाल के काफिले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पंजाब पहुंचने पर केजरीवाल के आगे और पीछे लाल और नीली बत्तियों वाली गाड़ियों का लंबा काफिला चल रहा था। इस वजह से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और केजरीवाल विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। 
विज्ञापन


केजरीवाल के लाव-लश्कर पर विपक्षी भड़क गए हैं। भाजपा ने केजरीवाल को इतनी ज्यादा सुरक्षा देने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा का कहना है कि पंजाब में केजरीवाल के साथ भव्य काफिला आखिर क्यों है। वहीं 100 से ज्यादा कमांडो लगाए जाने पर भी भाजपा ने सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं आप की बागी राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए केजरीवाल के काफिले पर कटाक्ष किया है। वहीं तंज भी कसा कि पंजाब में केजरीवाल का काफिला अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बड़ा है। 

चंडीगढ़ से सड़क मार्ग के जरिये होशियारपुर पहुंचे केजरीवाल
केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ चंडीगढ़ से सड़क मार्ग से यहां पहुंचे और चिंतपूर्णी रोड पर चोहाल में वन विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह विपश्यना शिविर में शामिल हुए। होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा उनका स्वागत करने गए थे। इस बीच चोहाल विश्राम गृह और आनंदगढ़ गांव में धम्म धज के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed