Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bike collapsed with tree 19 year boy died in Halwara Ludhiana news

Punjab Accident: हेलमेट होता तो बच जाती जान; पेड़ से टकराई बाइक, 19 साल के युवक की मौत, बुजुर्ग ने भी तोड़ा दम

Tue, 30 Sep 2025 03:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 30 Sep 2025 03:16 PM IST
सार

19 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक स्किड करके पेड़ से टकरा गई। युवक के सिर पर गंभीर चोटें लगी। अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती। 

विज्ञापन
Bike collapsed with tree 19 year boy died in Halwara Ludhiana news
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के हलवारा के रायकोट क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। थाना सदर रायकोट की पुलिस ने लुधियाना के सिविल अस्पताल में शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतकों की पहचान 67 वर्षीय बजुर्ग बलवीर सिंह निवासी बिलासपुर और 19 वर्षीय सुखविंदर सिंह निवासी नूरपुरा रायकोट के रूप में हुई।

विज्ञापन


थाना सदर रायकोट के प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि पहला हादसा तब हुआ जब सुखविंदर सिंह बाइक पर तलवंडी राय से कमालपुरा जा रहा था। तब उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और टाहली के पेड़ से जा टकराया। इससे उसके सिर पर गहरी चोट आई और शरीर के अन्य जगहों पर भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल सुखविंदर को राहगीरों ने रायकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि सर पर लगी गहरी चोट मौत का कारण बनी क्योंकि दुर्घटना के वक्त उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पुलिस ने मृतक सुखविंदर के भाई के बयान पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे हादसे में बलवीर सिंह गांव बिलासपुर की ओर बाइक पर जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक एक तेज रफ्तार टेपों से टकरा गई, टेंपो चालक ने लापरवाही से गलत दिशा में जाकर बलबीर सिंह की बाइक में सीधी टक्कर मार दी जिसके चलते वो बाइक समेत कई फीट दूर जा गिरा। हादसे में बलवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रायकोट सदर पुलिस ने दोनों मामलों में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और धारा 194 बीएनएस (174) के तहत टेंपो चालक पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed