फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Bhakra Beas Management Board supply water to Punjab Haryana Rajasthan as per new circle today bhagwant mann

पानी विवाद: भाखड़ा डैम से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को मिला पानी; नंगल पहुंचे सीएम मान, दी नसीहत

Wed, 21 May 2025 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 May 2025 04:23 PM IST
सार

पंजाब और हरियाणा के बीच पानी विवाद चल रहा है। 15 मई को बीबीएमबी मुख्यालय में हुई तकनीकी कमेटी की बैठक में 21 से 31 मई तक हरियाणा ने 10,300 क्यूसेक, पंजाब ने 17 हजार और राजस्थान ने 12,400 क्यूसेक पानी की मांग रखी थी। बीबीएमबी ने फैसला लिया है कि तीनों ही राज्यों को उनकी मांग के अनुसार 10 दिन के लिए पूरा पानी दिया जाएगा।

विज्ञापन
Bhakra Beas Management Board supply water to Punjab Haryana Rajasthan as per new circle today bhagwant mann
भगवंत मान पहुंचे नंगल बांध - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) आज से शुरू हो रहे नए सर्कल के अनुरूप पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को पानी देगा। बुधवार से तीनों राज्यों को 15 मई की बैठक में तय हुए मानकों के अनुरूप पंजाब को 17 हजार, हरियाणा को 10,300 और राजस्थान को 12,400 क्यूसेक पानी मिलेगा। दोपहर में लगभग एक बजे बीबीएमबी की तरफ से नंगल डैम से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए पानी छोड़ा गया। वहीं दोपहर डेढ़ बजे मुख्यमंत्री भगवंत मान नंगल डैम पर पहुंचे थे। उन्होंने हरियाणा और राजस्थान को पानी छोड़े जाने को लेकर अधिकारियों से अपडेट लिया।  

विज्ञापन


इससे पहले साथ ही बीबीएमबी के अधिकारी भी सुबह 9 बजे नंगल डैम पहुंचेंगे, ताकि डैम के गेट खोलकर तीनों राज्यों को उनकी जरूरत के अनुसार पानी छोड़ा जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा बीबीएमबी पंजाब के लिए सफेद हाथी के समान है। हरियाणा को पानी देने पर बीबीएमबी अधिकारियों को नसीहत भी दी। वहीं हरियाणा भी इस बार सोच पानी खर्च करने की नसीहत भी दी है। 
विज्ञापन


हरियाणा को प्रति घंटे 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। अब पंजाब अपने हिस्से का 3000 क्यूसेक पानी का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले बीते वर्षों में पंजाब बीबीएमबी से 270 से 280 क्यूसेक पानी ही इस्तेमाल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपरीत परिस्थितियों में ही अतिरिक्त पानी मिलेगा: त्रिपाठी

बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने नए सर्कल में पानी के बंटवारे को लेकर पहले ही तीनों राज्यों को स्पष्ट कर दिया है कि अब पानी तय कोटे से इस्तेमाल करना होगा। केवल विपरित स्थितियों में ही अतिरिक्त पानी की मांग को पूरा किया जाएगा। नए सर्कल में अगर कोई राज्य अपने पानी के तय कोटे को समय से पूरा उपयोग कर लेता है, उस स्थिति में बाकी राज्यों की सहमति से भी पानी नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed