फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Anti-drug activist Parminder Singh Jhota shot dead in Mansa; tension in the area

पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट का कत्ल: परमिंदर झोटा की गोली मारकर हत्या, सामने आया बहस और फायरिंग का वीडियो

Tue, 13 Oct 2026 11:00 AM IST
शाहिल शर्मा भारत भूषण मित्तल, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, बठिंडा (पंजाब) Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Oct 2026 11:00 AM IST
सार

परमिंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ अपनी सक्रियता को लेकर चर्चा में रहते थे। उनकी हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वहीं, फायरिंग में तीन अन्य युवक भी घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Anti-drug activist Parminder Singh Jhota shot dead in Mansa; tension in the area
परमिंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ बड़े स्तर पर सामाजिक मुहिम चलाने वाले मशहूर नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने इस वारदात को उस समय अंजाम दिया जब झोटा अपने साथियों के साथ मानसा क्षेत्र में मौजूद थे। अंधाधुंध गोलीबारी में परमिंदर सिंह झोटा के शरीर पर कई गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौत हो गई। इस जानलेवा हमले में उनके साथ मौजूद तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मानसा जिले और आसपास के मालवा क्षेत्र में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन




तीनों घायल युवक इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती 
जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने परमिंदर सिंह झोटा को निशाना बनाकर बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की। अचानक हुए हमले के दौरान झोटा के पेट और पांव में गोलियां लगीं, जिसके कारण वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों और उनके साथियों ने तुरंत उन्हें और अन्य घायलों को संभाला। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए मानसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परमिंदर सिंह झोटा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हमले में गंभीर रूप से जख्मी हुए तीन अन्य युवक इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती हैं। तीनों घायलों की पहचान  कुलविंदर सिंह, गोबिंद सिंह और बलतेज सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मेडिकल स्टोर संचालक पर हत्या का आरोप 
जानकारी के मुताबिक झोटा अपनी टीम के साथ एक मेडिकल शॉप पर पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव चलाया था। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक ने उन पर फायरिंग कर दी। पूरी वारदात वीडियो में कैद हो गई। परमिंदर सिंह झोटा लंबे समय से मानसा और पूरे पंजाब में 'चिट्टा' (हेरोइन) और मेडिकल स्टोर से अवैध रूप से बेची जाने वाली नशीली गोलियों के खिलाफ एक अभियान चला रहे थे। वे अपनी टीम के साथ उन दुकानों पर रेड करते थे जहां से युवाओं को नशा सप्लाई किया जाता था, और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लाइव कर देते थे। माना जा रहा है कि इसी अभियान और पुरानी रंजिश के चलते मेडिकल स्टोर संचालक ने उन पर यह हमला किया है।

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हाई-प्रोफाइल मर्डर की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। हमलावरों को पकड़ने के लिए मानसा जिले की सभी सीमाओं पर सख्त नाकाबंदी लागू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि शूटरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वे सभी एंग्ल से मामले की जांच कर रही है। 

इलाके में भारी जन-आक्रोश 
परमिंदर सिंह झोटा पंजाब के युवाओं और स्थानीय लोगों के बीच एक बेहद लोकप्रिय चेहरा थे। उनकी नशा विरोधी मुहिम की बदौलत मालवा क्षेत्र के कई गांवों में 'नशा रोको कमेटियों' का गठन हुआ था। यही वजह है कि उनकी मौत की पुष्टि होते ही मानसा में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। अस्पतालों और मुख्य बाजारों में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील जगहों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed