{"_id":"68e8986a7aa02cd88f04bc83","slug":"amritsar-rural-police-bsf-recovers-three-kg-of-ice-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: तीन किलो आइस बरामद, अमृतसर ग्रामीण पुलिस और बीएसएफ को संयुक्त अभियान में सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: तीन किलो आइस बरामद, अमृतसर ग्रामीण पुलिस और बीएसएफ को संयुक्त अभियान में सफलता
Fri, 10 Oct 2025 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:53 AM IST
सार
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पंजाब सीमा सुरक्षा बल के साथ संयुक्त अभियान में भैणी राजपूतान गांव के पास से 3 किलोग्राम आईसीई (मेथैम्फेटामाइन) बरामद किया है।
विज्ञापन
ड्रग्स बरामद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स पंजाब के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांव भैणी राजपूत्तां के पास की गई अचानक चेकिंग के दौरान 3 किलोग्राम आईस (मेथामफेटामाइन) बरामद की है। यह नशा उच्च गुणवत्ता का बताया जा रहा है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस और बीएसएफ द्वारा साझा खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी। फिलहाल पुलिस ने थाना घरिंडा में इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। तकनीकी जांच जारी है ताकि नशा तस्करों की पहचान की जा सके और उनके नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि इस बरामदगी से नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस का लक्ष्य प्रदेश को नशामुक्त बनाना है और इस दिशा में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।