{"_id":"6a2266fcd1020bf9530c50fa","slug":"amritsar-illegal-arms-drugs-network-busted-six-arrested-pistol-drug-money-recovered-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अवैध हथियार-ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगानी नागरिक समेत छह गिरफ्तार; पिस्ताैल और ड्रग मनी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अवैध हथियार-ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगानी नागरिक समेत छह गिरफ्तार; पिस्ताैल और ड्रग मनी बरामद
Fri, 05 Jun 2026 11:35 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:35 AM IST
सार
आरोपी विदेश में बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ मंगवाते थे और विदेश में बैठे अपने आकाओं के कहने पर उन्हें आगे बांटते थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों, ड्रग्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों और दो नाबालिगों को पकड़ा गया है। साथ ही 1.035 किलोग्राम हेरोइन, पांच आधुनिक पिस्तौल, दो कारतूस और ड्रग्स से कमाए गए पांच लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अवैध हथियार और नशीले पदार्थ मंगवाते थे और विदेश में बैठे अपने आकाओं के कहने पर उन्हें आगे बांटते थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक अफगान नागरिक है। अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।