{"_id":"6a3b594a17a606c1c3038e44","slug":"air-india-flight-from-delhi-to-amritsar-entered-pakistani-airspace-returned-after-warning-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में पहुंची दिल्ली से अमृतसर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में पहुंची दिल्ली से अमृतसर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट, चेतावनी के बाद लाैटी
Wed, 24 Jun 2026 09:44 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:44 AM IST
सार
दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुआ एयरबस ए-321 विमान तकनीकी समस्या आने के कारण पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया था।
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली से अमृतसर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-479 उड़ान तकनीकी गड़बड़ी के बाद अपने निर्धारित मार्ग से हटकर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गई। पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक कंट्रोल एजेंसी की ओर से सूचना मिलने के बाद विमान का रूट बदला गया और उसे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लाया गया। जिसके बाद विमान को वापिस दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एयरबस ए-321 विमान दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने के कारण विमान का मार्ग प्रभावित हुआ और वह निर्धारित एयर कॉरिडोर से हट गया। विमान कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया, जिसके बाद पाकिस्तान एयर ट्रैफिक कंट्रोल एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया।
विज्ञापन
स्थिति को देखते हुए विमान को सीधे अमृतसर ले जाने के बजाय वापस दिल्ली भेजा गया, जहां उसकी तकनीकी जांच की गई। जांच पूरी होने और आवश्यक अनुमति मिलने के बाद विमान ने दोबारा अमृतसर के लिए उड़ान भरी और तड़के सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन
यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र की निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाती है। विमान का अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर दूसरे देश के हवाई क्षेत्र में पहुंचना विमानन क्षेत्र में गंभीर घटना माना जाता है, हालांकि ऐसी परिस्थितियों में एयर ट्रैफिक कंट्रोल एजेंसियां निर्धारित अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत स्थिति को संभालती हैं।
यात्रियों को हुई परेशानी
इस पूरी घटना के कारण यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। अमृतसर पहुंचने का निर्धारित समय निकल जाने के बाद विमान बुधवार सुबह अपने गंतव्य तक पहुंच सका। विमानन अधिकारियों द्वारा पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है और तकनीकी गड़बड़ी के कारणों की जांच की जा रही है।