फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Administrative Reforms Department abolished in Punjab government took back charge from Kuldeep Dhaliwal,

पंजाब में चल रहा था 'भूतिया विभाग': न स्टाफ मिला, न बैठक हुई... बीस माह बाद खुली मान सरकार की नींद

Sat, 22 Feb 2025 07:09 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 07:09 PM IST
सार

कुलदीप धालीवाल से अब तक कुल तीन विभाग वापिस लिए जा चुके हैं। इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायत और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भी उनसे वापिस लिया गया था।

विज्ञापन
Administrative Reforms Department abolished in Punjab government took back charge from Kuldeep Dhaliwal,
कुलदीप धालीवाल - फोटो : X @AAPPunjab

विस्तार

पंजाब में एक बड़े मंत्री को साैंपा गया विभाग अस्तित्व में ही नहीं था। सरकार को इसके बारे में 20 माह बाद पता चला। जिसके बाद इस विभाग को खत्म कर दिया गया है। सरकार ने बाकायदा नोटिफिकेशन में ये स्वीकारा है कि प्रशासनिक सुधार विभाग अस्तित्व में ही नहीं था। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 

कुलदीप धालीवाल के पास था विभाग

यह विभाग कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था, जिसके चलते उनके विभाग वापस लेने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद ही इस संबंध में फैसला लिया गया है। अब कुलदीप सिंह धालीवाल सिर्फ एनआरआई मामलों के मंत्री होंगे।

न स्टाफ मिला, न कभी बैठक हुई

धालीवाल के पास शुरू में कृषि और किसान कल्याण विभाग भी था, लेकिन मई 2023 में कैबिनेट फेरबदल के दौरान उनसे ये प्रभार ले लिया गया था। उस समय उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग भी आवंटित किया गया। सितंबर 2024 के कैबिनेट फेरबदल में भी उनके पास ये विभाग था। हालांकि सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक सुधार विभाग के लिए मंत्री कुलदीप धालीवाल को न तो कोई स्टाफ आवंटित किया गया और न ही इस विभाग की कोई बैठक हुई।

पंजाब सरकार ने 23 सितंबर को मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया था और पांच विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था।

धालीवाल से अब तक कुल तीन विभाग वापिस लिए जा चुके हैं। इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायत और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग भी उनसे वापिस लिया गया था। मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक सुधार विभाग अब अस्तित्व में नहीं है।

विज्ञापन

क्या बोले सीएम मान
पंजाब के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के अस्तित्वहीन विभाग चलाने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमने इसका नाम बदल दिया और एक नया विभाग बनाया। पहले यह सिर्फ नाम के लिए था, इसमें कोई कर्मचारी या कार्यालय नहीं था। अब इसे सुधार लाने के लिए बनाया गया है, चाहे वह नौकरशाही में हो या अन्य क्षेत्रों में, हम समान कार्यों वाले कई विभागों को एक विभाग में विलय करने पर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed