{"_id":"68300695184228027f06102b","slug":"action-against-corruption-raid-on-jalandhar-mla-raman-arora-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार पर वार: जालंधर में आप विधायक रमन अरोड़ा के घर पहुंची विजिलेंस टीम, गिरफ्तार; क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार पर वार: जालंधर में आप विधायक रमन अरोड़ा के घर पहुंची विजिलेंस टीम, गिरफ्तार; क्या है मामला?
Fri, 23 May 2025 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 23 May 2025 04:41 PM IST
सार
जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस नेे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था और फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफा करवा देता था।
विज्ञापन
विधायक रमन अरोड़ा के घर रेड
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन लिया है। जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा के घर पर भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस की टीम नेे दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रमन अरोड़ा जालंधर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा-दफा करवा देता था। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। उसका कनेक्शन एटीपी सुखदेव वशिष्ट के साथ पाया गया है। वह एटीपी के जरिए बडे़ बडे़ बिल्डर को नोटिस भिजवाकर पैसे बटोरता था। वहीं आप के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया ने बताया कि रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद उनके नजदीकी रिश्तेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। वहीं एक ओर नेता का नाम भी विजिलेंस जांच में सामने आया है। आशंका है कि इस कारवाई के बाद उस पर भी गाज गिरे।
विधायक के वकील ने कहा कि वह पिछले एक घंटे से घर के बाहर इंतजार कर रहे है। टीम द्वारा उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विभाग की टीम द्वारा उन्हें इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में अभी तक यह नहीं पता किस मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। वकील ने कहा कि टीम द्वारा विधायक के साथ पूछताछ की जा रही है, लेकिन किस बारे में विधायक से पूछताछ की जा रही है, इसके बारे में कुछ बताया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रमन अरोड़ा जालंधर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा-दफा करवा देता था। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। उसका कनेक्शन एटीपी सुखदेव वशिष्ट के साथ पाया गया है। वह एटीपी के जरिए बडे़ बडे़ बिल्डर को नोटिस भिजवाकर पैसे बटोरता था। वहीं आप के प्रवक्ता सन्नी आहलूवालिया ने बताया कि रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद उनके नजदीकी रिश्तेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। वहीं एक ओर नेता का नाम भी विजिलेंस जांच में सामने आया है। आशंका है कि इस कारवाई के बाद उस पर भी गाज गिरे।
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े हैं वकील
विजिलेंस एसएसपी मंडेर भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर टीम प्रिंटर, एक काले रंग का सूटकेस और ट्रंक लेकर विधायक के घर गई है। हालांकि टीम द्वारा इस कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई गई है।विधायक के वकील ने कहा कि वह पिछले एक घंटे से घर के बाहर इंतजार कर रहे है। टीम द्वारा उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
विभाग की टीम द्वारा उन्हें इंतजार करने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में अभी तक यह नहीं पता किस मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। वकील ने कहा कि टीम द्वारा विधायक के साथ पूछताछ की जा रही है, लेकिन किस बारे में विधायक से पूछताछ की जा रही है, इसके बारे में कुछ बताया नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन