{"_id":"6a3f7760ed1cd88805023f11","slug":"accused-in-bathinda-petrol-bomb-attack-on-clinic-arrested-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शहजाद भट्टी के कहने पर दिया था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda: क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शहजाद भट्टी के कहने पर दिया था वारदात को अंजाम
Sat, 27 Jun 2026 12:41 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:41 PM IST
सार
संदीप सिंह विदेश में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था, जो विदेशी नंबर के जरिए उससे बात करता था। पुलिस के अनुसार शहजाद ने आरोपी को पैसे का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलाया। आरोपी को घटना से पहले पांच हजार रुपये भी दिए गए थे।
विज्ञापन
माैके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा पुलिस ने क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में मुख्य आरोपी एवं कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय संदीप सिंह उर्फ बिल्ला निवासी खुईयां सरवर, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सीआईए स्टाफ और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को आरोपी को बठिंडा से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक 22 जून की रात शहर के एक क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने की वारदात के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस का दावा है कि संदीप सिंह विदेश में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था, जो विदेशी नंबर के जरिए उससे बात करता था। पुलिस के अनुसार शहजाद ने आरोपी को पैसे का लालच देकर वारदात को अंजाम दिलाया। आरोपी को घटना से पहले पांच हजार रुपये भी दिए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में इस मामले से जुड़े अन्य अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज, मलोट में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है और उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।