{"_id":"6ab9f0568bb70560510cbc18","slug":"accident-in-faridkot-two-motorcycles-collide-near-jaito-two-youth-killed-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में हादसा: जैतो के पास टकराई दो मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत; दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में हादसा: जैतो के पास टकराई दो मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत; दो गंभीर घायल
Mon, 28 Sep 2026 10:13 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: Nivedita
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:13 AM IST
सार
मृतकों की पहचान बब्बू सिंह (37) पुत्र राजिंदर सिंह और रमनदीप सिंह (24) पुत्र सीरा सिंह, दोनों निवासी सेढ़ा सिंह वाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : संवाद
विस्तार
फरीदकोट में जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला के पास रविवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान बब्बू सिंह (37) पुत्र राजिंदर सिंह और रमनदीप सिंह (24) पुत्र सीरा सिंह, दोनों निवासी सेढ़ा सिंह वाला के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों अर्शदीप सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह निवासी सेढ़ा सिंह वाला और अर्शदीप सिंह (30) पुत्र हरभजन सिंह निवासी संगतपुरा को इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना के बाद थाना जैतो की पुलिस जांच कर रही है। यह हादसा गांव दल सिंह वाला की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर सरपंच बिट्टू के घर के नजदीक हुआ। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर दो युवक गांव सेढ़ा सिंह वाला से जैतो की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जैतो से सेढ़ा सिंह वाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी जैतो के सदस्य मीता सिंह मीता, गोरा औलख, ललित शर्मा राजू और राहुल बांसल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों और मृतकों को जैतो के सरकारी सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
दोनों घायलों में एक अर्शदीप सिंह मूलरूप से संगतपुरा का निवासी है और इन दिनों अपने ननिहाल गांव सेढ़ा सिंह वाला में रह रहा था। हादसे की सूचना डीएसपी इकबाल सिंह समेत थाना जैतो पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।