फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accident in Bathinda Tree falls on car woman dies

बठिंडा में हादसा: कार पर अचानक गिरा पेड़, महिला की मौत, पति-पोती घायल; नथाना-भगता रोड पर हादसा

Thu, 24 Sep 2026 10:09 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: Nivedita Updated Thu, 24 Sep 2026 10:09 AM IST
सार

सैलाबराह निवासी शिंदरपाल कौर (50) पत्नी इकेतर सिंह, अपने पति और पोती के साथ ऑल्टो कार में सैलाबराह से भगता भाईका की ओर जा रही थीं। रास्ते में हादसे में उसकी माैत हो गई।

विज्ञापन
Accident in Bathinda Tree falls on car woman dies
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के नथाना-भगता रोड पर गांव दयालपुरा मिर्जा के पास बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। सैलाबराह से भगता भाईका की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे में कार सवार महिला, उसका पति और करीब 2-3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सैलाबराह निवासी शिंदरपाल कौर (50) पत्नी इकेतर सिंह, अपने पति और पोती के साथ ऑल्टो कार में सैलाबराह से भगता भाईका की ओर जा रही थीं। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे जब कार गांव दयालपुरा मिर्जा के पास पहुंची तो अचानक एक पेड़ कार के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से कार बुरी तरह प्रभावित हुई और उसमें सवार शिंदरपाल कौर, इकेतर सिंह और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को आदेश अस्पताल, भुच्चो ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ा
अस्पताल में उपचार के दौरान शिंदरपाल कौर की मौत हो गई। इकेतर सिंह और बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।


हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पेड़ गिरने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे को लेकर पुलिस की ओर से अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed