फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP Rift 60% of MLAs in Punjab contact with BJP claims by former MP Sushil Rinku

AAP Rift: पंजाब में 60% विधायक भाजपा के संपर्क में, पूर्व सांसद के दावे से अटकलें तेज; कांग्रेस ने उठाए सवाल

Sat, 25 Apr 2026 11:57 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 25 Apr 2026 11:57 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद से पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया है। इनमें से छह सांसद पंजाब से हैं।  

विज्ञापन
AAP Rift 60% of MLAs in Punjab contact with BJP claims by former MP Sushil Rinku
पंजाब में सियासत गर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की सियासत इन दिनों उबाल पर है। आम आदमी पार्टी को लेकर लगातार आ रहे दावों और आरोपों ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। 
विज्ञापन


पार्टी के पूर्व सांसद और मौजूदा भाजपा नेता सुशील रिंकू और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वडिंग के बयानों ने आप की अंदरूनी स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

माैजूदा सरकार को खतरा 

सुशील रिंकू ने दावा किया है कि आप के करीब 60 फीसदी विधायक भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं। उनके इस बयान को केवल राजनीतिक आरोप नहीं माना जा रहा बल्कि इसे संभावित सियासी टूट के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। यदि यह दावा सही साबित होता है तो राज्य की मौजूदा सरकार के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन


 

कांग्रेस प्रदेश प्रधान बोले-50 विधायक छोड़ेंगे पार्टी

दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग ने भी आप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि केवल राज्यसभा सांसद ही नहीं बल्कि करीब 50 विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं। वडिंग ने आरोप लगाया कि पार्टी में अब विचारधारा की जगह पैसा और प्रभाव हावी हो गया है जिससे असंतोष बढ़ रहा है।

वडिंग ने राज्यसभा में भेजे गए कुछ नेताओं की प्रासंगिकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई चेहरे पंजाब में प्रभावशाली नहीं थे और उनके रहने या जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता।

इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। लगातार सामने आ रहे दावों ने यह संकेत जरूर दिया है कि आप के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि ये आरोप केवल सियासी बयानबाजी हैं या फिर किसी बड़े बदलाव की भूमिका तैयार हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed