फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Aap Punjab President Aman Arora on kisan andolan jagjeet dallewal

Chandigarh: किसान आंदोलन पर बोले पंजाब आप प्रधान, हमें डल्लेवाल की सेहत की चिंता, सीएम भी केंद्र के संपर्क में

Wed, 11 Dec 2024 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 01:51 PM IST
सार

किसानों की मांगे केंद्र से संबंधित है, इसलिए इस मामले में पंजाब सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केंद्र सरकार के संपर्क में है। पंजाब सरकार मामले में हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि किसानों की मांगें जल्द से जल्द पूरी हो सके।

विज्ञापन
Aap Punjab President Aman Arora on kisan andolan jagjeet dallewal
अमन अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की चिंता है और सरकार उनकी नाजुक हलात के चलते किसानों से बातचीत कर रही है, ताकि वह अपना अनशन खत्म कर सकें। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसानों की मांगे केंद्र से संबंधित है, इसलिए इस मामले में पंजाब सरकार ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। पहले भी सरकार ने डल्लेवाल की सेहत को ध्यान में रखते हुए उनको अस्पताल में दाखिल करवाया था लेकिन किसानों की तरफ से इसका विरोध किया गया था इसलिए किसने की मांग को ध्यान में रखते हुए ही वह आगे किसी भी तरह की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केंद्र सरकार के संपर्क में है। पंजाब सरकार मामले में हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि किसानों की मांगें जल्द से जल्द पूरी हो सके। अरोड़ा ने कहा कि फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य की मांग को लेकर किसान संघर्ष कर रहे हैं और यह मांग मुख्य रूप से केंद्र से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed