फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP MP Raghav Chaddha took a dig at the central government in filmy style on US tariff

US Tariff: 'अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का'... आप सांसद राघव का केंद्र पर तंज, बोले- अर्थव्यवस्था को झटका

Thu, 03 Apr 2025 04:03 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 04:03 PM IST
सार

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इस पर आप सांसद राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर फिल्मी अंदाज में तंज कसा है। राघव ने बॉलीवुड फिल्म के गीत अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का... से केंद्र के घेरा है। 

विज्ञापन
AAP MP Raghav Chaddha took a dig at the central government in filmy style on US tariff
राघव चड्ढा - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका से अवैध भारतीयों को डिपोर्ट किए जाने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। हालांकि अमेरिकी प्रेसिडेंट ट्रंप ने अकेले भारत पर ही नहीं बल्कि अन्य देशों पर भी यह टैरिफ लगाया है। वहीं इस फैसले के बाद भारत में विपक्षी नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल उठाने भी शुरू कर दिए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। राघव चड्ढा ने फिल्मी अंदाज में कहा कि अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का। राघव चड्ढा ने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ दोस्ती निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन इसका क्या सिला मिला!

विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि ट्रंप के इस फैसले से भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लग सकता है। उन्होंने कहा कि यहां तक केंद्रीय वित्त मंत्री ने गूगल टैक्स को हटा दिया था ताकि अमेरिकन कंपनियों पर इसका बोझ न पड़े। बावजूद इसके हमें उसके बदले में क्या मिला। अमेरिका के इस फैसले से भारतीय कंपनियों पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर उचित कदम उठाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pastor Bajinder Singh: 50 अनुयायी से शुरू हुआ सफर 10 लाख समर्थकों तक कैसे पहुंचा? देश-विदेश में हैं दुष्कर्म के दोषी पादरी के चर्च
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह टैरिफ इसलिए लगाया है, क्योंकि उनका कहना है कि भारत अमेरिकी उत्पादों पर अधिक टैरिफ लगाता है। उन्होंने एक चार्ट दिखाते हुए कहा कि भारत अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर 56 फीसदी टैरिफ लगाता है, जिसमें मुद्रा हेरफेर और व्यापारिक अवरोध भी शामिल हैं। अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी रियायती जवाबी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। चार्ट में यूरोपीय संघ, भारत, चीन और ब्रिटेन जैसे देशों की ओर से लगाए गए टैरिफ और अब इन देशों पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ दर्शाए गए थे।   

ट्रंप ने कहा, 'भारत बहुत मुश्किल देश है, बहुत ही मुश्किल। प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) अभी-अभी यहां से गए हैं। वह मेरे अच्छे मित्र हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा- आप मेरे मित्र हैं, लेकिन हमें सही तरीके से नहीं समझ रहे हैं। वह हम पर 52 फीसदी टैरिफ लगाते हैं।' वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा। अमेरिका, भारत के कुल निर्यात का 18 फीसदी (आयात का 6.22 फीसदी और द्विपक्षीय व्यापार का 10.73 फीसदी) हिस्सा रखता है। 

यह भी पढ़ें: IPL: पंजाबी आ गए ओए... किंग्स और रॉयल्स के बीच मुकाबले से पहले हाउस फुल, मुल्लांपुर में होगी छक्के-चौकों की बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed