Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP May Drop Some Ministers from Punjab Poll Race; 13 Ministers Still Await Ticket Confirmation

सत्ता में वापसी के लिए आप का प्लान: कुछ मंत्रियों के टिकट और काटेगी पार्टी! इन 13 मिनिस्टर को अभी है इंतजार

Sat, 07 Nov 2026 09:44 AM IST
Sharukh Khan मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 07 Nov 2026 09:44 AM IST
सार

पंजाब में आप आदमी पार्टी कुछ मंत्रियों के टिकट काट सकती है। 13 मंत्रियों को अभी टिकट का इंतजार है। पार्टी मंत्रियों के कामकाज और जनता से जुड़ाव की समीक्षा कर रही है। पार्टी ने मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में दो बार सर्वेक्षण करवाया है।

विज्ञापन
AAP May Drop Some Ministers from Punjab Poll Race; 13 Ministers Still Await Ticket Confirmation
punjab ministers ticket - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा समेत 40 मौजूदा विधायकों को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा गया है। इनमें कई अनुभवी विधायक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आप ने चुनाव से पहले करवाए गए सर्वेक्षणों के आधार पर पहले चरण के उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए हैं। ऐसे में अब उन मंत्रियों में हलचल है जिनका नाम पहली सूची में शामिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

आप से जुड़े एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी टिकट वितरण से पहले मंत्रियों के कामकाज और जनता के साथ उनके जुड़ाव की समीक्षा कर रही है। पार्टी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में दो बार सर्वेक्षण करवा चुकी है। इन सर्वेक्षणों में क्षेत्र की जनता के बीच मंत्रियों की पकड़, उनसे जुड़े विवादों, स्थानीय मुद्दों और काम करने के तरीकों को लेकर लोगों की राय जानी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, सर्वेक्षण रिपोर्टों पर आप के केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी रायशुमारी की है। ऐसे में कुछ मंत्रियों के टिकट कटने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ नेता दावा कर रहे हैं कि उम्मीदवारों की दूसरी सूची जल्द जारी होगी। इसमें कई मंत्रियों के नाम शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

पहली सूची में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम शामिल है। अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है। वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज मामले में फिलहाल गुरुग्राम की जेल में बंद हैं। 

वहीं, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, प्रदेशाध्यक्ष एवं मंत्री अमन अरोड़ा, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को पहली सूची में जगह नहीं मिली है।

मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी दोबारा टिकट मिलने का इंतजार
इनके अलावा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत, जल संसाधन एवं खनन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल, आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, पर्यटन एवं ग्रामीण विकास मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद और जेल एवं एनआरआई मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह को भी दोबारा टिकट मिलने का इंतजार है।
 

इनमें से कुछ मंत्रियों के कार्यकाल के दौरान विवाद भी सामने आए। ऐसे में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उनके कामकाज, क्षेत्र में जनाधार और चुनावी संभावनाओं को ध्यान में रखकर अंतिम फैसला करेगा। पूर्व परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर भी विवाद के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, संजीव अरोड़ा जेल में हैं लेकिन उन्होंने अभी तक मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

सत्ता में वापसी के लिए आप की मोर्चाबंदी
आम आदमी पार्टी का टिकट वितरण इस बार केवल उम्मीदवारों के चयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 2027 में सत्ता में वापसी की शुरुआती रणनीति का हिस्सा भी है। 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर पार्टी ने संकेत दिया है कि वह चुनावी तैयारी में देरी नहीं करना चाहती। 

 

सभी 40 उम्मीदवार मौजूदा विधायक हैं। यानी पार्टी ने फिलहाल नए चेहरों के बजाय अपने मौजूदा विधायकों के अनुभव और चुनावी सर्वेक्षणों पर भरोसा जताया है।मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से दोबारा उम्मीदवार बनाना भी नेतृत्व का स्पष्ट संदेश है। 

पार्टी चाहती है कि पहले घोषित उम्मीदवारों को अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और चुनावी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिले। हालांकि, पहली सूची में नाम नहीं आने से शेष मंत्रियों और उनके समर्थकों की बेचैनी का माहौल है। दूसरी सूची से यह साफ होगा कि पार्टी कितने मौजूदा मंत्रियों पर दोबारा भरोसा जताती है और किनके टिकट काटने का फैसला करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed