फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP leader Navneet Singh Neetu dies in road accident Arvind Kejriwal expresses grief

Punjab: आप नेता की सड़क हादसे में मौत, बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे थे नवनीत सिंह नीतू, केजरीवाल ने जताया दुख

Thu, 04 Sep 2025 06:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Sep 2025 06:41 PM IST
सार

पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। आम आदमी पार्टी यूथ क्लब हलका मानसा के कोऑर्डिनेटर नवनीत सिंह नीतू के निधन पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। 

विज्ञापन
AAP leader Navneet Singh Neetu dies in road accident Arvind Kejriwal expresses grief
मानसा के कोऑर्डिनेटर नवनीत सिंह नीतू के निधन - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) नेता की सड़क हादसे में मौत हो गई। आम आदमी पार्टी यूथ क्लब हलका मानसा के कोऑर्डिनेटर नवनीत सिंह नीतू के निधन पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है। बुधवार रात मानसा के सिरसा रोड पर मूसा चुंगी के पास लावारिस मवेशियों से मोटरसाइकिल टकराने से आप के यूथ विंग हलका इंचार्ज नवनीत सिंह नीतू की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा की नवनीत सिंह नीतू की सड़क हादसे में निधन की खबर बेहद दुखद है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार सेवा करने वाले नवनीत हर कार्यकर्ता के लिए मिसाल थे। इस कठिन समय में हम पूरे परिवार के साथ खड़े हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार गांव हमीरगढ़ ढैपई निवासी नवनीत सिंह नीतू (40)  पुत्र दर्शन सिंह बुधवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पशुओ के लिए गांव लल्लुआना ओर बप्पीआना से हरा चारा कराने के बाद अपनी बाइक पर गांव ढैपई लौट रहा था। मूसा चुंगी के पास स्ट्रीट लाइट बंद होने के चलते सड़क पर घूम रहे लावारिस मवेशियों से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। नवनीत सिंह नीतू की मौके पर ही मौत हो गई। मानसा विधायक डा. विजय सिंगला और आप के जिला अध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड चेयरमैन गुरप्रीत सिंह भुच्चर ने नवनीत नीतू की मौत पर दुख जताया हुए कहा कि पार्टी के यूथ विंग नेता बाढ़ प्रभावित सेवा में लगातार काम कर रहे थे। उसके अचानक इस तरह चले जाने से पार्टी के साथ परिवार को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। पार्टी पीड़ित परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed