फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP government will set up security operation center with Rs 42 crore

पंजाब में सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर: सरकार खर्च करेगी 42.07 करोड़ रुपये, जानिए इससे क्या होगा फायदा

Thu, 16 Jan 2025 09:42 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 16 Jan 2025 09:42 PM IST
सार

पंजाब में सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से 42.07 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंजाब राज्य ई गवर्नेस सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की तरफ से मंजूरी दे दी गई है।

विज्ञापन
AAP government will set up security operation center with Rs 42 crore
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

विस्तार

राज्य में साइबर सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों को शामिल करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने एक सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर (एसओसी) स्थापित करने का निर्णय लिया है। 42.07 करोड़ रुपये की लागत से यह सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसे पंजाब राज्य ई गवर्नेस सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की तरफ से मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ स्थित मैगसीपा में वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंटर बनने से राज्य उच्चस्तर की साइबर सुरक्षा क्षमताओं से लैस होगा। डिजिटल युग में बढ़ते और व्यापक होते साइबर खतरों को ध्यान में रखते हुए सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर की स्थापना समय की जरूरत बन गई है।
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री ने सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक भी की। इसमें उन्होंने नागरिक सेवाओं को और अधिक कुशलतापूर्वक प्रदान करने के उद्देश्य से प्रमुख प्रशासनिक सुधारों और रणनीतियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नागरिक सेवाओं के मामलों में डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि वे जिला स्तर पर लंबित मामलों की नियमित निगरानी और समीक्षा सुनिश्चित करें। अनावश्यक आपत्ति लगाकर आवेदन वापस भेजने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की पहचान करें और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें इस संबंधी कठोर निर्देश जारी करें। सरपंचों, नंबरदारों और नगर पार्षदों द्वारा आवेदनों की ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अरोड़ा ने कहा कि 1 फरवरी, 2025 से दस्तावेजों की ऑफलाइन सत्यापन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।

इमरजेंसी पर बोले, किसी को भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने नहीं देंगे
इमरजेंसी पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसजीपीसी के लेटर पर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की अमन शांति को खतरा और प्रदेश के भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला काम किसी को नहीं करने दिया जाएगा। मैंने इमरजेंसी का ट्रेलर व एसजीपीसी का लेटर अभी नहीं देखा है। सरकार के पास यह लेटर आ जाए, उसके बाद ही वह कोई कमेंट या कार्रवाई कर पाएंगे।

पुलिस हर मामले को सुलझाने में सक्षम
अरविंद केजरीवाल को टारगेट करने पर अरोड़ा ने कहा कि यह भाजपा की हार की निशानी है। उन्होंने भाजपा पर जाली वोटें बनवाने का भी आरोप लगाया। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पर उठ रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस हर मामले को सुलझाने में सक्षम है।


बिट्टू को अपनी गाड़ी में किसानों के पास छोड़ आऊंगा
किसानों के साथ बातचीत न करने पर अरोड़ा ने केंद्र पर हमला बोला। साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिट्टू को यदि नहीं पता किसान नेता कहां बैठें हैं तो मैं उनको किसानों के पास अपनी गाड़ी में बैठा कर छोड़ आऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed