फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   72 people fell ill after eating at a wedding

शादी का खाना बना 'जहर': दावत के बाद 72 लोगों की हालत बिगड़ी, मरीजों का आना जारी, कैबिनेट मंत्री पहुंचे अस्पताल

Wed, 27 May 2026 10:18 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: Akash Dubey Updated Wed, 27 May 2026 10:18 PM IST
सार

बुधवार को मूनक में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 72 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
72 people fell ill after eating at a wedding
बीमार बच्चों को देखते कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह में खाना खाने से करीब 72 लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी दस्त की शिकायत होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। बीमार होने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। काफी तादाद में तो मूनक अस्पताल में लोग दाखिल हैं, जबकि कई लोगों को हरियाणा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन



बुधवार को कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने मूनक अस्पताल में भर्ती लोगों का हालचाल पूछा और डॉक्टरों को भी इसे गंभीरता से लेने की हिदायत की। मूनक निवासी जयपाल सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह, जगसीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे स्थानीय पैलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने रात के समय खाना खाया था। इसके बाद खाना खाने वाले लोगों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते उन्हें उल्टियां, दस्त और बुखार की शिकायत होने लगी। इसके कारण उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मूनक निवासी जयपाल सिंह, गुरपाल सिंह, जगतार सिंह, जगसीर सिंह और हरप्रीत सिंह ने बताया कि वे स्थानीय पैलेस में आयोजित शादी समारोह में शामिल हुए थे जहां रात के भोजन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। धीरे-धीरे कई लोगों को उल्टी, दस्त और तेज बुखार की शिकायत हो गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

सरकारी अस्पताल मूनक के डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अब तक करीब 35 से 40 मरीज अस्पताल पहुंच चुके हैं और अन्य मरीजों का आना जारी है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है और फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं।

कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने अस्पताल में अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और मरीजों को हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। कई मरीजों को बेहतर उपचार के लिए संगरूर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed