{"_id":"699c4efdd46a4aa91409b747","slug":"26th-state-level-academic-and-sports-award-ceremony-of-barnala-sports-and-social-welfare-club-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बरनाला स्पोर्ट्स एंड सोशल वेलफेयर क्लब की अवॉर्ड सेरेमनी, सम्मानित किए होनहार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बरनाला स्पोर्ट्स एंड सोशल वेलफेयर क्लब की अवॉर्ड सेरेमनी, सम्मानित किए होनहार विद्यार्थी
Mon, 23 Feb 2026 06:28 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 23 Feb 2026 06:28 PM IST
सार
बरनाला स्पोर्ट्स एंड सोशल वेलफेयर क्लब (रजि) का 26वां स्टेट लेवल अकादमिक और स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
सांसद मीत हेयर को सम्मानित करते क्लब से सदस्य।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरनाला स्पोर्ट्स एंड सोशल वेलफेयर क्लब (रजि) का 26वां स्टेट लेवल अकादमिक और स्पोर्ट्स अवार्ड सेरेमनी समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। क्लब के अध्यक्ष विनोद शर्मा, सरप्रस्त रामपाल सिंगला और चेयरमैन सुभाष मित्तल ने बताया कि इस समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में पूरे पंजाब में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों हरसीरत कौर (साइंस), सर्वहितकारी स्कूल बरनाला, अर्श (आर्ट्स), तारा चंद विद्या मंदिर भीखी, जपनीत कौर (कॉमर्स), प्लेवेज स्कूल पटियाला, 10वीं की छात्रा अक्षणूर कौर व जश्नप्रीत कौर, संत मोहन दास मेमोरियल स्कूल, कोट सुखिआ फरीदकोट और आठवीं के छात्र पुनीत वर्मा, श्री गुरु हरीकृष्ण स्कूल, होशियारपुर को विशेष रूप में सनमानित किया गया। जिला बरनाला के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में से 10वीं और बाहरवीं कक्षा में से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले लगभग 320 विद्यार्थियों को भी इस समारोह में सनमानित किया गया।
महासचिव हरीश बांसल और पीआरओ राजिंदर रिम्पी ने बताया कि इस समारोह में स्टेट और नेशनल स्तर पर मेडल लेने वाले विद्यार्थियों को भी सनमानित किया गया। इसके अतिरिक्त हार्दिक कौशल, शिफाली, डॉक्टर किरपा गर्ग, इंटरनेशनल स्तर की खिलाड़ी सुखजीत कौर, समाज सेवक राजिंदर मोदी, लेखक तेजा सिंह तिलक, कोच राहुल गर्ग को भी विशेष रूप में सनमानित किया गया। समारोह में गायक राजवीर राज और स्कूलों के छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।