फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   25 kg of heroin seized in Amritsar

अमृतसर में पकड़ी गई 25 किलो हेरोइन: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी खेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 07:17 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Jul 2026 07:17 PM IST
सार

आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करी नेटवर्क के संपर्क में थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन को आरोपी पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते थे। 

विज्ञापन
25 kg of heroin seized in Amritsar
अमृतसर में 25 किलो हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में एक कार में सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हेरोइन की खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर महिता रोड स्थित गांव गिल के पास विशेष नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से 25 किलो हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसमें सवार तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदा खरौड़, निवासी खरौड़, रवि कुमार, निवासी दसूहा और विशाल कुमार, निवासी गांव अंगड़, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि भूपिंदर सिंह का संबंध सोनू खत्री गैंग से बताया जा रहा है। उसके खिलाफ हत्या और एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित तस्करी नेटवर्क के संपर्क में थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भेजी गई हेरोइन की खेप को आरोपी प्राप्त कर आगे विभिन्न स्थानों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह खेप पंजाब के किन जिलों या अन्य राज्यों में सप्लाई की जानी थी।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क, स्थानीय सहयोगियों, वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्य किन-किन क्षेत्रों में सक्रिय हैं और अब तक कितनी खेप की आपूर्ति की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed