फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   15 thousand ponds will be cleaned to improve ground water level in Punjab

Punjab: भू-जलस्तर सुधारने के लिए 15 हजार तालाबों की होगी सफाई, मान सरकार ने 4573 करोड़ का जारी किया फंड

Sat, 19 Apr 2025 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 11:17 AM IST
सार

पंजाब के कई छप्पड़ों की दशकों से सफाई नहीं की गई। ऐसे छप्पड़ ओवरफ्लो होने पर परेशानी का सबब बन रहे थे। लेकिन अब सरकार इनकी हालत सुधारने जा रही है।

विज्ञापन
15 thousand ponds will be cleaned to improve ground water level in Punjab
ग्रामीण विकास मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सरहिंद ब्लॉक में छप्पड़ों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में लगातार गिर रहे भू-जलस्तर को ठीक करने के उद्देश्य से मान सरकार जल्द ही 15 हजार तालाबों और छप्पड़ों की सफाई कराएगी। सरकार की कोशिश है कि यह काम मानसून से पहले हो जाए। 
विज्ञापन


गांवों के समग्र विकास के लिए पंजाब सरकार ने 4,573 करोड़ रुपये का फंड जारी किया है। थापर और सीचेवाल मॉडल पर राज्य के गांवों में सीवेज ट्रीटमेंट को बेहतर किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने शुक्रवार को सरहिंद ब्लॉक के गांव चनारथल कलां, खरे और डेरा मीरा मीरां, बस्सी पठाणां ब्लॉक के गांव रैली और खेड़ा ब्लॉक के गांव इसरहेल और चुनीकलां में छप्पड़ों की सफाई की परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौंद ने कहा कि सरकार ने उन छप्पड़ों की सफाई का कार्य शुरू किया है, जिन्हें पिछली सरकारों ने अनदेखा किया था और 15-20 वर्षों से इनकी कोई सुध नहीं ली गई थी। कई छप्पड़ों की दशकों से सफाई नहीं की गई। ऐसे छप्पड़ ओवरफ्लो होने पर परेशानी का सबब बन रहे थे। लेकिन अब सरकार इनकी हालत सुधारने जा रही है। सौंद ने कहा कि राज्य के कई गांवों में छप्पड़ों की सफाई करने और गंदा पानी निकालने का काम शुरू हो गया है। जल्दी ही सभी गांवों को कवर किया जाएगा। 1062 छप्पड़ों में से पहले ही गंदे पानी का निकास किया जा चुका है और करीब 400 छप्पड़ों से गाद निकाली जा चुकी है। आवश्यकता अनुसार नालों की डीसिल्टिंग और रिसिल्टिंग दोनों काम किए जा रहे हैं।

मानसून से पहले छप्पड़ों की सफाई की योजना

सौंद ने बताया कि मानसून सीजन से पहले सरकार जहां भी जरूरत पड़ेगी छप्पड़ों को गाद मुक्त करेगी और गंदा पानी बाहर निकालेगी। इससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा और पंजाब को भूजल स्तर के गिरते स्तर की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। गांवों के दौरे के मौके पर फतेहगढ़ साहिब के विधायक लखबीर सिंह राय और हलका बस्सी पठाणां के विधायक रूपिंदर सिंह हैपी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed