फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh Manali Highway jam in Kiratpur Hundreds of people protest on road

कीरतपुर में चंडीगढ़-मनाली हाईवे जाम: सड़क पर डटे सैकड़ों लोग, बोले- इंसाफ मिलने तक नहीं हटेंगे

Fri, 30 Aug 2024 07:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 Aug 2024 07:38 PM IST
सार

कीरतपुर के बुंगा साहिब में दो अलग-अलग ट्रस्ट के लोगों के बीच उपजे विवाद के बाद लोगों ने चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद कर दिया। हजारों वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गए। 

विज्ञापन
Chandigarh Manali Highway jam in Kiratpur Hundreds of people protest on road
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

संत गंगा दास महाराज की संगत ने कीरतपुर के बुंगा साहिब में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर जाम लगा दिया। संप्रदाय से जुड़े स्वामी उमानंद महाराज, नम्रतानंद महाराज, बलदेव दास, कृष्णा नंद, भरपुर दास, स्वामी जसदेवा ने बताया कि गांव झांडियां कलां में ब्रह्मलीन संत गंगा दास की याद में एक गेट बनाया गया था, जिसकी हालत खस्ता होने के बाद सर्वसम्मति के साथ इस गेट का नवनिर्माण करवाया जाना था। इस गेट को लेकर स्वामी चेतनानंद के सेवादारों ने संगत पर हमला करके घायल कर दिया है। इसके विरोध में शुक्रवार दोपहर को संगत ने हाईवे पर धरना लगाकर अपना रोष जाहिर किया।

विज्ञापन


घटना बुधवार देर रात की है। जब कुछ शरारती तत्वों ने गांव झंडियां कलां में यादगारी गेट को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो आसपास के घरों से उठकर सेवादार आ गए। सेवादारों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। हमले में घायल व्यक्तियों को सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल करवाया गया। पुलिस को इस घटना की सूचना भी दी। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन की तरफ से दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन




संगत का आरोप है कि प्रशासन पर राजनतिक दबाव है, जिस कारण उनको मजबूरन शुक्रवार को चिलचिलाती धूप में हाईवे जाम करना पड़ रहा। उन्होंने बताया कि संगत में इस कदर आक्रोश है कि महिलाएं भी सड़क पर आकर बैठी हुई हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वे तब सड़क से नहीं उठेंगे जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सड़क पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन श्रद्धालुओं ने केवल इमरजेंसी सेवा वाहनों के अलावा किसी तरह की गाड़ियों को गुजरने नहीं दिया। 


दूसरी तरफ स्वामी चेतनानंद के नेतृत्व में चलने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष महेंद्र सिंह का कहना है कि स्वामी से बात नहीं हो सकती है। एक बात साफ है कि स्वामी की साफ सुथरी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। प्रशासन की जो भी कार्रवाई होगी उसके बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। 


इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख रूपनगर एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा जल्द ही मामले को सुलझा कर जाम को खुलवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed