फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Case Registered against Deep Sidhu in Violation of Covid Rules in Punjab

कार्रवाई: दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर अब पंजाब में केस दर्ज, कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप 

Mon, 24 May 2021 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 May 2021 02:36 PM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा 26 जनवरी के दिन निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किले पर व दिल्ली के अंदर हुई हिंसा के मामले में दीप सिद्धू मुख्य आरोपी है।

विज्ञापन
Case Registered against Deep Sidhu in Violation of Covid Rules in Punjab
गांव उदेकरण में दीप सिद्धू को सम्मानित करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू के खिलाफ पंजाब के फरीदकोट में कोविड नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। एक दिन पहले सिद्धू ने जैतो के गांवों में किसान आंदोलन के लिए बैठकें की थी। फरीदकोट पुलिस ने थाना जैतो में सिद्धू के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव उदेकरण में कहा कि उन्हें अपने गांववासियों पर मान है, जिन्होंने उनका संकट की घड़ी में पूरा साथ दिया। उनका उद्देश्य देश के तिरंगे झंडे को नुकसान पहुंचाना नहीं था। उनके लिए देश सबसे पहले हैं। देश से ही हम लोग हैं। सिद्धू ने कहा कि उनका गांव में आने का उद्देश्य लोगों को किसानी संघर्ष के लिए उत्साहित करना है। चुनाव लड़ने का उनका कोई मकसद नहीं है। वह तो बस किसानों को आंदोलन के लिए उत्साहित करना चाहते हैं। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से पहले जैसे किसान आंदोलन में जोश था, अब ऐसा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकार भी उनसे बात करने के लिए तैयार थी। लेकिन अब 26 जनवरी की घटना के बाद से आंदोलन को सही रणनीति नहीं मिल पा रही है, जिससे लगता है कि किसान भाई जहां से पहले चले थे। अब भी वहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दीप सिद्धू गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। गांव के लोगों ने उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। दीपू सिद्धू ने गांव उदेकरण के अलावा गांव चौंतरा, सक्कांवाली, कबरवाला और गांव बधाई का भी दौरा किया। वहीं किसानों से आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए नई रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।   


किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान 26 जनवरी को हुई हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ने बीती सुनवाई के दौरान (8 अप्रैल) खुद को निर्दोष बताते हुए जमानत देने का आग्रह किया था। सिद्धू ने कहा था कि उसे फर्जी तरीके से मामले में फंसाया जा रहा है। वहीं अभियोजन पक्ष ने जमानत पर आपत्ति जताते हुए उसे मुख्य आरोपी बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed