Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   case filed against two travel agents in illegal immigration in kapurthala

Kapurthala: 45 लाख लेकर अमेरिका के बजाय मेक्सिको के जंगलों में छोड़ा, दो ट्रैवल एजेंटों पर केस

Thu, 20 Feb 2025 02:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 02:39 PM IST
सार

निशान सिंह निवासी गांव चक्कोकी को गांव लखन का पड्डा के सुखजिंदर सिंह सोनी और गांव किशन सिंह वाला के लक्खी ने अवैध तरीके से अमेरिका भेजा था। दोनों एजेंटों के साथ फ्रांस से अमेरिका भेजने की बात 35 लाख में तय हुई थी। 

विज्ञापन
case filed against two travel agents in illegal immigration in kapurthala
निशान सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

ढिलवां के गांव चक्कोकी निवासी निशान सिंह को ट्रेवल एजेंट ने सीधा अमेरिका लैंड करवाने के बजाय मेक्सिको के जंगलों में डंकी बनाकर छोड़ दिया। 16 दिन जंगलों में भटकने के बाद जैसे ही उसने अमेरिका में दाखिल होने के लिए दीवार फांदी तो पुलिस ने पकड़ में जेल में डाल दिया। 
विज्ञापन


अब अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद निशान सिंह की शिकायत पर थाना ढिलवां की पुलिस ने दो ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ तेज कर दी है। फिलहाल अभी तक किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


एसएसपी कपूरथला को दी शिकायत में अमेरिका से डिपोर्ट हुए निशान सिंह निवासी गांव चक्कोकी ने बताय कि उसे गांव लखन का पड्डा के सुखजिंदर सिंह सोनी और गांव किशन सिंह वाला के लक्खी ने अवैध तरीके से अमेरिका भेजा था। उसने बताया कि दोनों एजेंटों के साथ फ्रांस से अमेरिका भेजने की बात 35 लाख में तय हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उसके परिवार ने 22 लाख नकद और 13 लाख इनके बैंक खातों में डाले गए। इन दोनों एजेंटों ने परिवार को जहाज के जरिये सीधा अमेरिका भेजने का कहा था। लेकिन इन एजेंटों ने उसे सीधा अमेरिका भेजने के बजाय सूरीनाम देश में छोड़ा दिया, जहां से उसे डंकी बनाकर पैदल मेक्सिको पहुंचाया। फिर मेक्सिको की दीवार फांद कर अमेरिका में घुसा तो वहां पर अमेरिकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया। अब उसे अमेरिका से डिपोर्ट करके वापस घर भेज दिया गया है। 


निशान सिंह ने बताया कि वह जंगल में 16 दिन तक भटकता रहा। उसने कहा कि एजेंटों ने मेक्सिको की दीवार पार करवाने के लिए उसके परिवार से अलग से 10 लाख रुपसे वसूले। इस तरह से उक्त दोनों एजेंटों ने तयशुदा 35 लाख के बजाय उससे 45 लाख रुपये की ठगी की है। जिसके आधार पर थाना ढिलवां की पुलिस ने दोनों एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तार नहीं हुई है। पुलिस की छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed