{"_id":"668d113b3a11886e340e076d","slug":"car-overturns-after-hitting-divider-two-girls-injured-in-jalandhar-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: युवतियों पर लुटेरों ने तानी बंदूक, बोले- जो कुछ है दे दो, गाड़ी भगाने के चक्कर में पहुंच गई अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: युवतियों पर लुटेरों ने तानी बंदूक, बोले- जो कुछ है दे दो, गाड़ी भगाने के चक्कर में पहुंच गई अस्पताल
सार
जालंधर में कार पलटने से दो युवतियां घायल हो गई। युवतियों को लूटने के इरादे से बदमाशों ने उनपर बंदूक तान दी। कार चला रही युवती ने गाड़ी को भगा लिया और कार अनयंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में लुटेरों ने कार सवार युवती से लूट की कोशिश की। हालांकि बदमाश अपने मकसद में कामयाब तो नहीं हुए, लेकिन युवती अस्पताल पहुंच गई। जालंधर के कूल रोड पर सोमवार देर रात लुटेरों ने कार सवार युवतियों से पिस्तौल दिखाकर लूट की कोशिश की। लुटेरों ने पिस्टल दिखा नकदी व अन्य सामान उनके हवाले कर देने को कहा। युवती ने लुटेरों से बचने के लिए कार कार भगा दी। कार की स्पीड बढ़ाते ही युवती गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाई और कार अनयंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में युवती के साथ गाड़ी में एक अन्य युवती भी सवार थी। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
युवती ने घबराकर कार इतनी तेज चलाई कि कार कूल रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार पलटने के बाद घबराकर लुटेरे भी मौके से फरार हो गए। कार के पलटने के बाद कुछ राहगीर मौके पर पहुंचे व उन्होंने कार सवार दो युवतियों को अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों युवतियों को ज्यादा चोटें नहीं आईं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई। थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ साहिल चौधरी ने कहा कि पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
घटना के बारे में पीड़िता सुखविंदर कौर ने बताया कि सोमवार देर रात वह घर से बाहर कुछ खाने के लिए आई थी। बीएमसी चौक के पास दो लड़के उनके पास आए व उन्होंने पिस्तौल तान कर कहा कि जो कुछ भी उनके पास है, वह उन्हें दे दें। सुखविंदर कौर ने कहा कि पिस्तौल देखकर वह घबरा गई व उसने अपनी गाड़ी भगा ली। जब वह कूल रोड वाले चौक में पहुंची तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई व पलट गई। गाड़ी को पलटने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।