{"_id":"cb8f8cbf3b61d061121df932879b8beb","slug":"captan-amarinder-singh-have-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गुमशुदा हो गए हैं विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गुमशुदा हो गए हैं विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह’
पटियाला/ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2013 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री और पटियाला विधानसभा हलके के विधायक कैप्टन अमरिंदर सिंह गुमशुदा हैं। यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं कैशियर व पार्षद हरपाल जुनेजा ने इस संबंधी शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगवाए हैं।
विज्ञापन
जिनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो के नीचे लिखा है कि जो भी व्यक्ति कैप्टन अमरिंदर सिंह के बारे में जानकारी देगा, उसको वाजिब पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही जो व्यक्ति कैप्टन से मुलाकात करा देगा।
विज्ञापन
उसको 25 हजार रुपये और जो उनके साथ फोन पर बात करवा देगा, उसको 21 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। जुनेजा का कहना है कि पटियाला के लोगों ने कैप्टन को वोट डालकर इसलिए विधानसभा भेजा था, कि वह हलके की दुख तकलीफें दूर करवा सकें।
विज्ञापन
लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि मुख्यमंत्री पद संभाल चुके कैप्टन विस चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद गायब हो गए हैं। लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए यह पोस्टर उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में लगवाए हैं।
बतौर विधायक कैप्टन को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। कैप्टन तो केवल मुख्यमंत्री बनने के लिए ही चुनाव लड़ते हैं। वैसे उन्हें लोगों से कोई सरोकार नहीं है।