{"_id":"7c5165214862dce99a0b90b267e3ebda","slug":"captain-amrinder-singh-against-pratap-singh-bajwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा पर अकालियों के आरोप 'उपर' पहुंचाएंगे कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजवा पर अकालियों के आरोप 'उपर' पहुंचाएंगे कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jan 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोले कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट को अकालियों ने ऑक्सीजन दी है। अकाली नेताओं ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब कैप्टन गुट इन्हें पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है।
अकाली नेताओं ने बाजवा पर तस्करों की मदद करने से लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनके भाई फतेहजंग बाजवा से आतंकवाद के दौरान पूछताछ संबंधी फोटो भी जारी किए थे।
कैप्टन गुट इन बातों को अब पार्टी हाईकमान तक पहुंचाने की तैयारी में है। हाईकमान को यह समझाया जाएगा कि लोकसभा चुनाव में अकाली दल यही चीजें बाजवा और कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है। जिससे चुनाव से पहले पार्टी की छवि को धक्का लगेगा।
विज्ञापन
ऐसे में अभी ही कोई कदम उठाया जाना चाहिए। सूत्र बताते हैं कि सोमवार और मंगलवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके कई करीबी लोगों ने मुलाकात की। कैप्टन समर्थकों का कहना था कि ये बातें हाईकमान तक पहुंचाना जरूरी है। अकालियों के आरोपों पर आधारित प्रजेंटेशन बनाने की भी तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऐलान के बाद से बाजवा और कैप्टन गुटों के बीच जंग चल रही थी। पहले कैप्टन समर्थकों ने एक-एक करके रोजाना कमेटी से इस्तीफे दिए।
इसी बीच तस्कर जगदीश भोला ने कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया का नाम ले लिया। बाजवा ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया था।
अगले ही दिन कैप्टन ने पटियाला पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि जांच सीबीआई को नहीं दी जानी चाहिए। इस बीच जुलाई-12 में कैप्टन द्वारा बाजवा के खिलाफ पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को लिखा पत्र भी मीडिया में आ गया था।