फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Captain Amarinder Singh opponents in Patiala were awarded ranks of district head and executive head

कैप्टन के गढ़ में सिद्धू की किलेबंदी: पटियाला में अमरिंदर के विरोधियों को जिला प्रधान व कार्यकारी प्रधान के ओहदों से नवाजा

Wed, 15 Dec 2021 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 15 Dec 2021 01:16 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू ने जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी के ओहदे से मोती महल के करीबी केके मल्होत्रा की छुट्टी करा उनकी जगह नरिंदर पाल लाली को फिट कर दिया है।

विज्ञापन
Captain Amarinder Singh opponents in Patiala were awarded ranks of district head and executive head
कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ पटियाला में 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने किलेबंदी तेज कर दी है। मोती महल के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले कांग्रेसी नेताओं को सिद्धू ने जिला प्रधान व कार्यकारी प्रधान के ओहदों से नवाजा है। इनमें सोमवार को जारी सूची में नरिंदर पाल लाली को जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी का प्रधान, जबकि पार्षद कृष्ण चंद बुद्धू को कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया है। इनमें से खास तौर से कृष्ण चंद बुद्धू को तो कैप्टन ने अपनी खिलाफत करने पर पनसप के वाइस चेयरमैन के पद से भी हटा दिया था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले जिला शहरी प्रधान के पद पर कैप्टन व परनीत के खास केके मल्होत्रा काबिज थे। आने वाले विधानसभा चुनाव में कैप्टन अपनी पैतृक सीट पटियाला (शहरी) से ही लड़ने का एलान कर चुके हैं। कैप्टन के कारण यह सीट पहले से ही राजनीति के क्षेत्र में काफी हॉट मानी जाती रही है। लेकिन बदले राजनीतिक परिदृश्य में जब कैप्टन कांग्रेस के खिलाफ होंगे और भाजपा के संग होंगे, तो इस बार यह सीट और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

विज्ञापन

बुद्धू ने कैप्टन करीबी मेयर पर लगाए थे आरोप

सबकी नजरें इस बार पटियाला सीट पर ही रहेंगी। ऐसे में पटियाला में कैप्टन को घेरने के लिए सिद्धू ने किलेबंदी तेज कर दी है। इसके तहत सिद्धू ने जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी के ओहदे से मोती महल के करीबी केके मल्होत्रा की छुट्टी करा उनकी जगह नरिंदर पाल लाली को फिट कर दिया है। जबकि कार्यकारी प्रधान के पद पर एमसी कृष्ण चंद बुद्धू की नियुक्ति करा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्धू ने कैप्टन के करीबी मेयर संजीव शर्मा बिट्टू के खिलाफ अनियमितताएं करने के आरोप लगाते उन्हें हटाने की सबसे पहले मांग उठाई थी। साथ ही सांसद परनीत कौर व उनकी बेटी जयइंद्र कौर के खिलाफ भी आरोप लगाए थे कि शिकायत के बावजूद इन दोनों ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। इस मामले को अनुशासनहीनता के तौर पर लेते हुए कैप्टन ने अगस्त 2021 में तुरंत बुद्धू को पनसप के वाइस चेयरमैन से पद से हटा दिया था।


उधर, जिला प्रधान बने नरिंदर पाल लाली की भी सिद्धू परिवार से करीबी जग जाहिर है। हाल ही में लाली ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि जिस तरह से देश को 1947 में आजादी मिली, उसी तरह से कांग्रेसियों को अब मोती महल से आजादी मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed