{"_id":"c402ce8c-a14e-11e2-a0ba-d4ae52bc57c2","slug":"cancer-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऐसी मशीन, जो बता देगी कि कैंसर होगा या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ऐसी मशीन, जो बता देगी कि कैंसर होगा या नहीं
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2013 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई के पैथोलॉजी विभाग में ऐसी लैबोरेटरी खुली है जो डीएनए की जांच करके बता देगी कि मरीज को कैंसर होगा या नहीं।
विज्ञापन
मॉलीक्यूलर डाइग्नोस्टिक लैबोरेटरी में उन मरीजों के डीएनए की जांच की जा सकेगी जिनके परिवार में किसी को कैंसर रहा हो या उस इलाके के रहने वाले हों जहां पर कैंसर का खतरा ज्यादा हो।
मंगलवार को इस लैबोरटरी का शुभारंभ पीजीआई की सब डीन प्रो. कुसुम जोशी ने किया।
इस लैबोरेटरी के निदेशक शेत मसीह ने बताया कि अभी तक कैंसर के डीएनए के म्यूटेशन की पहचान समय पर नहीं हो पाती थी, जिससे इलाज में देरी होती थी।
इस लैब में मरीज को कैंसर के बहुत मामूली संकेत यानी विंडो पीरियड पर ही इसकी जानकारी मिल जाएगी, जिससे समय पर इलाज करके उसकी जान बचाई जा सकेगी।
इस लैबोरेटरी में हेपेटाइटिस बी से लेकर हेपेटाइटिस सी तक की बीमारी को भी समय रहते पता किया जा सकेगा। शेत मसीह ने बताया कि इन बीमारियों की पहचान अभी तक एलाइजा और रैपिड टेस्ट के माध्यम से की जाती है।
विज्ञापन
इससे मरीज में इन बीमारियों को लेकर डेवलप होने वाली एंटीबॉडीज का पता चलता है। इस लैबोरेटरी में अब ऐसे मरीजों की डीएनए बेस्ड जांच कर यह पता किया जा सकेगा कि क्या मरीज में उक्त बीमारी के कोई वायरस तो नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन