{"_id":"6c36e246d723689257fb8c100adec509","slug":"bus-accident-punjab-20-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब सडक हादसा: मरने वालों की संख्या 20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब सडक हादसा: मरने वालों की संख्या 20
Updated Thu, 10 Oct 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर के पास बुधवार देर रात एक सडक दुर्घटना में कम से कम 20 लोग मारे गए और 35 जख्मी हो गए। हादसा मिनी ट्रक के सौ फुट गहरी खाई में गिरने से हुआ।
विज्ञापन
इस मिनी ट्रक में हिन्दू श्रृद्धालू सवार थे।
पुलिस अधिकारी सुखचैन सिंह गिल ने कहा, '' दुर्घटना तब हुई जबकि ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक का चालक नियंत्रण खो बैठा।''
ये हादसा होशियारपुर से 22 किलोमीटर दूर चिंतपूर्णी मार्ग पर मंगूवाल के पास तीखे मोड पर हुआ, जो एक गहरी खाई से लगा हुआ है।
सिंह का कहना है कि नई दिल्ली से 380 किलोमीटर दूर होशियारपुर में हुई इस दुर्घटना में घायल होने वालों में ड्राइवर भी शामिल है।
ट्रक पर सवार थे 60 श्रृद्धालू
मिनी ट्रक पर करीब 60 श्रृद्धालू सवार थे। वो चिंतापूर्णी से कपूरथला जा रहे थे।
मंगूवाल के तीखे मोड के पास पहुंचने पर ही वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।
हादसा रात में करीब साढे 11 बजे हुआ। उसके बाद कई घंटे तक बचाव कार्य चलता रहा।
घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है, लेकिन सभी की हालत खतरे से बाहर है।
भारत की सडकें दुनिया की सबसे खतरनाक सडकों में हैं, हर साल एक लाख 10 हजार लोग दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं।
ज्यादातर दुर्घटनाओं के लिए लापरवाह ड्राइविंग, खराब सडकों और पुराने वाहनों को जिम्मेदार ठहराया जाता है।