Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bulldozer ran on the property of a drug smuggler in Sunam

Sunam: नशा तस्कर की जायदाद पर चला बुलडोजर, एसएसपी की देखरेख में हुई कार्रवाई

Tue, 11 Mar 2025 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Mar 2025 12:35 PM IST
सार

एसएसपी ने कहा कि भविष्य में ऐसी सख्ती जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने समाज से अपील की कि नशे के खात्मे के लिए सभी सहयोग करें और पुलिस को इनपुट देते रहें। ताकि नशे के सौदागरों पर लगाम कसी जा सके।

विज्ञापन
Bulldozer ran on the property of a drug smuggler in Sunam
सुनाम में बुलडोजर एक्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के गृह क्षेत्र में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस ने सुनाम में नशा तस्कर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। 
विज्ञापन


एसएसपी सरताज सिंह चहल ने खुद अपनी देखरेख में नशा तस्कर के घर व दुकान को बुलडोजर से गिरवाया। यह इमारत सुनाम की नई अनाज मंडी परिसर के भीतर बनी हुई थी। एसएसपी पुलिस का दावा है कि इमारत की उसारी भी अवैध रूप से की गई थी और यहां से नशा तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होती थीं जिसकी कई शिकायतें पुलिस के पास हैं। उसी के आधार पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन




एसएसपी ने कहा कि भविष्य में ऐसी सख्ती जारी रहेगी और किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने समाज से अपील की कि नशे के खात्मे के लिए सभी सहयोग करें और पुलिस को इनपुट देते रहें। ताकि नशे के सौदागरों पर लगाम कसी जा सके। हालांकि इसी अनाज मंडी परिसर में अवैध रूप से निर्मित दर्जनों घर और इमारतों के समक्ष यह कार्रवाई बौनी दिखाई दी। इस माैके पर एसपी नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा, एसएचओ प्रतीक जिंदल, एसएचओ जतिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed