{"_id":"6552daac83dd1c186d0b2fb5","slug":"bsf-shot-down-pakistani-drone-in-firozpur-of-punjab-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को गोली मारकर गिराया, संदिग्ध पैकेट फेंककर लौट रहा था सीमापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बीएसएफ ने पाकिस्तानी ड्रोन को गोली मारकर गिराया, संदिग्ध पैकेट फेंककर लौट रहा था सीमापार
Tue, 14 Nov 2023 08:26 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 14 Nov 2023 08:26 AM IST
विज्ञापन
BSF shot down Pakistani drone
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बॉर्डर स्थित सरहदी गांव टिंडी वाला में बीएसएफ ने गोली दाग कर आसमान में मंडराते पाकिस्तानी ड्रोन को जमीन पर गिरा दिया। देर रात्रि चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान ड्रोन को बरामद भी कर लिया गया।
बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार फिरोजपुर बॉर्डर रेंज के अंतर्गत पड़ते गांव टिंडीवाला के पास 13 नवंबर को रात के समय बीएसएफ ने पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में आ रहे एक संदिग्ध ड्रोन को देखा और उस पर गोलियां दागनी शुरू कर दी, बीएसएफ की गोली लगने से ड्रोन जमीन पर गिर गया।
इसके बाद बीएसएफ जवानों द्वारा एक तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान रात करीब 9 बजे बीएसएफ के जवानों ने गांव टिंडी वाला में पड़ने वाले सीमा बाड़ क्षेत्र के पास खेत से एक छोटा ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल - डीजेआई माविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर रहने वाले तस्करों की ओर से भारतीय सीमा में नशा व हथियार तस्करी के लिए ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा है, जिसे बीएसएफ के चौकस जवानों द्वारा रोका जा रहा है, परंतु लगातार बढ़ती ड्रोन की घटनाएं सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता की बात है।