फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BSF jawans opened fire on Pak drone along International Border in Firozpur of Punjab

नापाक हरकत: फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, पाक लौटा

Fri, 28 Jan 2022 07:20 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jan 2022 07:20 PM IST
सार

पाकिस्तान ने पंजाब में अपनी नापाक गतिविधियां बढ़ानी शुरू कर दी है। फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर हड़कंप मच गया। बीएसएफ जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की तो वह पाकिस्तान लौट गया। 

विज्ञापन
BSF jawans opened fire on Pak drone along International Border in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर से सटे गांव भानेवाला और हजारा सिंह में आसमान पर मंडराते पाकिस्तानी ड्रोन को लोगों ने देखा। ड्रोन देखते ही सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने फायरिंग की, जो बचकर निकल गया। ये घटना गुरुवार रात आठ बजे की बताई जा रही है। बता दें कि 19 जनवरी को अमृतसर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल ने गोली मारकर आसमान में मंडराता पाक ड्रोन गिरा दिया था। ये अंतरराष्ट्रीय सीमा से 200 मीटर दूर और बाड़ से 50 मीटर दूर था।

विज्ञापन


सीमांत गांव भानेवाला व हजारा सिंह वाला के ग्रामीणों ने बताया कि रात आठ और साढ़े आठ के बीच आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल के जवानों को दी गई। ड्रोन काफी ऊंचा था, इसे गिराने के लिए जवानों ने गोली दागी। गोली की आवाज सुन अन्य ग्रामीण घरों से बाहर आ गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को पूरे इलाके में खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन देर शाम तक बीएसएफ व पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन कुछ तो फेंककर गया है। ये इलाका ज्यादातर सतलुज नदी से घिरा है, कई बार नदी में हेरोइन की खेप फेंक जाते हैं। पास में ही चांदीवाला गांव है, जहां आरोपी सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खा का घर है, सुक्खा से टिफिन बम मिले थे, सुक्खा ने जलालाबाद व फिरोजपुर में टिफिन बम से धमाका किया था। इसी के रिश्ते में भाई बलविंदर सिंह जलालाबाद धमाके में मारा गया था, बलविंदर गांव निहंगे वाले झुग्गे का रहने वाला है, यहां से भी पुलिस ने टिफिन बम बरामद किया था। ऐसी वस्तु हमेशा ड्रोन के माध्यम से ही भेजी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed