फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   breaking news: firing on firozpur border

बीएसएफ से मुठभेड़ में तीन पाक तस्कर ढेर

Wed, 22 Jan 2014 01:05 AM IST
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर
अनिल कुमार/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 22 Jan 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
breaking news: firing on firozpur border

पंजाब की सरहद पर बीएसएफ और पाकिस्तानी तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ ने तीन तस्कर मार गिराए और कुछ तस्कर पाकिस्तान भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


बीएसएफ को सर्च अभियान दौरान एक अरब 80 करोड़ रुपये की हेरोइन, दो पिस्टल, तीन मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस, एक पाक मोबाइल, पाक सिम कार्ड व 205 रुपये की पाकिस्तानी करेंसी बरामद हुई।
विज्ञापन


उक्त बरामद हुआ सामान दो विभिन्न घटनाओं के दौरान मिला है, पहली घटना पंजाब के फिरोजपुर स्थित बीएसएफ पोस्ट कसोके व दूसरी घटना अमृतसर की पोस्ट नूशेरा ढाला में घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के आईजी अजय कुमार तोमर ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि लगभग 01.50 बजे फिरोजपुर सेक्टर स्थित बीओपी कसोके के पास बीएसएफ जवानों की एक टुकड़ी कंटीली तार के पास गश्त कर रही थी।

जवानों को किसी वस्तु के फेंकने की आवाज सुनाई दी। घनी कोहरे और अंधेरे के कारण कोई नजर नहीं आ रहा था। जवानों ने चेतावनी देते हुए वहीं ठहरने की बात कही।

उसी समय पाकिस्तानी तस्करों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने भी फायरिंग की। लेकिन तस्कर घनी धुंध की आड़ में पाकिस्तान भागने में कामयाब हो गए। सुबह सूरज की पहली किरण पड़ते ही घटनास्थल पर सर्च अभियान शुरू करने पर वहां से 16 पैकेट हेरोइन (जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 करोड़ रुपये कीमत है), एक पिस्टल, एक मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आईजी तोमर ने बताया कि दूसरी घटना अमृतसर की बीएसएफ पोस्ट नूशेरा ढाला के पास घटी। मंगलवार सुबह 03.15 बजे बीएसएफ के जवान कंटीली तार के पास गश्त कर रहे थे। कंटीली तार के पास पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधियां देखी। कोहरा बहुत अधिक था। जिस कारण कुछ नजर नहीं आ रहा था।


बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायरिंग कर दी। जैसे ही सुबह हुई उस घटनास्थल पर दौरा किया तो वहां से तीन पाकिस्तानी तस्करों की लाश बरामद हुई।

इसके अलावा वहां से 20 पैकेट हेरोइन (जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक अरब कीमत है), एक पिस्टल, दो मैगजीन,12 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल साथ में पाकिस्तानी सिम कार्ड बरामद हुआ। ज्ञात हो कि पिछले तीन दिन से पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप भेजी जा रही है जिसे बीएसएफ ने नाकाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed