फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   breaking news: accident in pathankot, 5 dead

पठानकोट में कार नहर में गिरी, पांच की मौत

Tue, 28 Jan 2014 06:21 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, पठानकोट
डिजिटल टीम/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 28 Jan 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
breaking news: accident in pathankot, 5 dead

गांव कोटली के पास अपरबारी बिस्त दोआब नहर (यूबीडीसी) में नैनो कार गिरने से बच्चे समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


नहर से चार लाशें बरामद कर ली गई हैं। सभी लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे का कारण नहर के कच्चे रास्ते पर अंधेरा होना बताया जा रहा है। कार में सवार लोग गांव खोबा के रहने वाले थे।


रेलवे से रिटायर्ड ड्राइवर गांव खोबा निवासी बलबीर सिंह पुत्र सुखदयाल सिंह सोमवार रात अपने रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में शामिल होने गांव तारागढ़ गए थे। देर रात बलबीर अपनी पत्नी गुलशन (60), पोते साहिल (7) कर्णवीर सिंह, भाई जगदीश सिंह (53), भतीजी दीक्षा (16) पुत्री रणबीर सिंह के साथ गांव वापस लौट रहे थे। कार से गुलशन कुमारी और बलबीर सिंह को बाहर निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। जगदीश और साहिल के शव फरीदानगर के पास बरामद किए गए। दीक्षा का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed