फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Boxer Vijender now rise to difficulties

अब बॉक्सर विजेंदर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Thu, 04 Apr 2013 11:58 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 04 Apr 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
Boxer Vijender now rise to difficulties

करीब 500 करोड़ रुपये की हेरोइन और ड्रग्स तस्करी मामले में पंजाब पुलिस ने बुधवार शाम अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंदर सिंह के दोस्त राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक राम सिंह के तस्करों से गहरे संबंध हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही राम सिंह के साथ रहने वाले विजेंदर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चार दिन पहले पंजाब पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर विजेंदर और राम सिंह को तस्करी मामले में क्लीन चिट दी थी।
विज्ञापन


पंजाब के पुलिस के प्रवक्ता ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि राम सिंह के साले रविचरण सिंह उर्फ रवि देओल के घर से रविवार को पांच किलो आइस और 90 किलो सूडोफैड्रीन बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने राम सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान पाया गया कि बॉक्सर राम सिंह अपने साले रवि देओल उर्फ रविचरण के साथ लगातार संपर्क में था और उसके ड्रग तस्करों के साथ गहरे संबंध थे। अब राम सिंह से पुलिस कस्टडी में पूछताछ की जाएगी ताकि और जानकारियों मिल सकें। इसके लिए राम सिंह को पुलिस वीरवार को कोर्ट में पेश कर उसका रिमांड मांगेगी।

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने गत 3 मार्च को जीरकपुर से एनआरआई अनूप सिंह काहलों के घर से 26 किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। काहलों से पूछताछ के बाद पता चला था कि बॉक्सर राम सिंह और विजेंदर सिंह को भी उसने हेरोइन दी थी। राम सिंह पीएपी में हवलदार था मगर हेरोइन का सेवन करने के कारण पंजाब पुलिस ने उसे बर्खास्त कर दिया था।

पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि  तब तक की जांच में राम सिंह और विजेंदर ड्रग तस्करी में शामिल नहीं पाए गए थे। मगर रविवार को राम सिंह के साले रवि देओल के घर से ड्रग की बरामदगी हुई तो तीन दिन बाद राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रवि अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। राम सिंह के पकड़े जाने के साथ ही यह इस मामले में 16वीं गिरफ्तारी है।

विजेंदर पर कसा शिकंजा
काहलों के घर के बाहर से हरियाणा पुलिस के डीएसपी विजेंदर की पत्नी की एंडेवर गाड़ी बरामद हुई थी। अब पुलिस का राम सिंह से पूछताछ में फोकस इस बात पर भी रहेगा कि कहीं इस गाड़ी का इस्तेमाल तस्करी के लिए तो नहीं होता था।

विजेंदर और उनके दोस्त राम सिंह की काहलों से बातचीत के सबूत के रूप में पुलिस के पास उनके मोबाइल की कॉल डिटेल है। विजेंदर ने कई बार कहा है कि उसकी पत्नी की कार राम सिंह ही प्रयोग करता था। काहलों ने पूछताछ में यह भी कहा है कि वह राम सिंह और विजेंदर के साथ शॉपिंग करने भी जाता था। विजेंदर और राम सिंह ड्रग तस्कर रवि देओल के घर भी जाते थे।


बाल और खून का सैंपल देने से किया था इनकार
अभी तक विजेंदर से सिर्फ एक बार ही पंजाब पुलिस पूछताछ कर सकी है। यह पूछताछ भी हरियाणा पुलिस के एसपी दफ्तर में हुई थी। तब पंजाब पुलिस को विजेंदर ने बाल और खून का सैंपल देने से इनकार कर दिया था। अब राम सिंह की पूछताछ के बाद नए सिरे से पंजाब पुलिस विजेंदर को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed