{"_id":"6378aade580c2d4f3f7f9a8a","slug":"border-security-force-recovered-heroin-in-fields-of-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: सीमा सुरक्षा बल ने पकड़ी 14 करोड़ की हेरोइन, पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन से फेंकी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: सीमा सुरक्षा बल ने पकड़ी 14 करोड़ की हेरोइन, पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन से फेंकी गई
Sun, 20 Nov 2022 01:56 AM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, तरनतारन/फिरोजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, तरनतारन/फिरोजपुर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 20 Nov 2022 01:56 AM IST
सार
बाल्टी के टूटे होने के कारण शक के आधार पर जब सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तलाशी ली तो उसमें हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
प्लास्टिक की बाल्टी से मिली हेरोइन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन से फेंकी हेरोइन की दो खेप बरामद की हैं। दोनों खेप की अंतरराष्ट्रीय कीमत 14 करोड़ रुपये बनती है। जानकारी के अनुसार पलोभित गांव के एक किसान ने खेत में पड़ी हेरोइन की जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने खेत में पहुंचकर खेप को जब्त किया। इसका वजन 1.30 किलो आंका गया। वहीं दूसरी खेप तरनतारन के ही गांव वान से जब्त की गई। यह खेप सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब फेंसिंग पार जब्त की। सीमा सुरक्षा बल के जवान सुबह गश्त पर थे। इसी दौरान उनकी नजर टूटी हुई एक बाल्टी पर पड़ी, जिसमें 1.50 किलो हेरोइन रखी हुई थी।
विज्ञापन
एक दिन पहले खदेड़ा था पाकिस्तानी ड्रोन
सीमा सुरक्षा बल की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक पाकिस्तान से 256 बार ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हो चुका है। बीते कल ही तरनतारन की बीओपी हरभजन सिंह में ड्रोन रिपोर्ट हुआ था। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने 34 राउंड और 4 रोशनी बम फायर कर इसे खदेड़ा था।
विज्ञापन