फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Blue Star memorial, Shiromani Akli dal, Bjp

ब्लू स्टार मेमोरियल पर शिअद-भाजपा के रास्ते अलग-अलग

Sun, 16 Feb 2014 01:25 AM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला/चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला/चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Feb 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
Blue Star memorial, Shiromani Akli dal, Bjp
श्री हरमंदिर साहिब परिसर में ऑपरेशन ब्लू स्टार मेमोरियल के निर्माण से संबंधित विवाद पर दिए गए सीएम प्रकाश सिंह बादल के बयान ने नया रूप ले लिया है।
विज्ञापन


मुख्य विरोधी पक्ष कांग्रेस ने इस मसले पर आक्रामक रुख अख्तियार किया है, तो भाजपा ने भी मेमोरियल और आतंकवाद के मुद्दे पर अपना विरोधी स्टैंड फिर से स्पष्ट कर दिया है।

यह मेमोरियल शुरू से ही विवादों में है तथा करीब दो वर्ष पहले पंजाब विधानसभा में भी इस पर तीखी बहस हो चुकी है। इस मसले पर भाजपा का रुख शिअद से अलग था।

सीएम ने शुक्रवार को कहा था कि मेमोरियल निर्माण का फैसला एसजीपीसी का था।

इस बारे में एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ या किसी अन्य ने उनके साथ कोई बातचीत नहीं की।

बादल ने मेमोरियल की स्थापना से खुद को अलग करने की कोशिश की है, लेकिन इससे पुरानी बातें ताजा हो गई हैं और विपक्ष को हमला करने का मौका मिल गया है।

कांग्रेस विधानसभा में फिर से उठाएगी मामला
पंजाब कांग्रेस विधायक दल के नेता चौ. सुनील जाखड़ का इस बारे में कहना है कि वह मामले को आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे।

उन्होंने पहले भी इस पर आपत्ति जताई थी। अकाली नेता चुनाव नजदीक आते ही ऑपरेशन ब्लू स्टार से संबंधित बातों को हवा देकर लोगों की भावनाओं से खेलते रहे हैं। लोगों की समस्याओं की तरफ उनका कोई ध्यान नहीं।
विज्ञापन


भाजपा अपने स्टैंड पर कायम

पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा का इस बारे में कहना है कि पार्टी का मसले पर स्टैंड बहुत स्पष्ट तथा पहले वाला ही है। इस मेमोरियल व आतंकवाद के हक में पार्टी न पहले थी और न ही अब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल ने मेमोरियल को यादगार बताया
शिअद के प्रधान महासचिव और राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने इस बारे में कहा कि जिस समय ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ, उस समय बहुत से लोग श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे हुए थे।

उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ता और एसजीपीसी कर्मचारी भी उस समय परिसर में उपस्थित थे। उस वक्त सैन्य कार्रवाई के दौरान जिसकी भी जान गई, यह मेमोरियल उन सभी की याद में है। यह मानवता का संदेश देता है।

विधानसभा में पहले हो चुकी है तीखी बहस
श्री हरमंदिर साहिब परिसर में ब्लू स्टार मेमोरियल की स्थापना से संबंधित मामला पंजाब विधानसभा में 21 जून 2012 को उठा था।

नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ ने कहा था कि सीएम प्रकाश सिंह बादल जवाब दें कि वह इसके हक में हैं या खिलाफ। इस पर बहुत ही नपे-तुले अंदाज में सीएम बादल ने कहा था कि सुलझे हुए बुद्धिजीवियों और चिंतकों ने गहरे विचार-विमर्श के बाद यह फैसला किया था कि मेमोरियल गुरुद्वारा साहिब के रूप में हो, जो कि मानवता का संदेश देगा।

वहीं, भाजपा नेता मदन मोहन मित्तल ने जाखड़ के मुद्दे पर जवाब देते हुए साफ कहा था कि वह किसी भी आतंकवादी को शहीद नहीं मानते। साथ ही कहा था कि आतंकवाद के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी।


इसके अगले दिन 22 जून 2012 को भाजपा के प्रदेश प्रभारी शांता कुमार ने बयान दिया था कि पार्टी ऑपरेशन ब्लू स्टार मेमोरियल के पक्ष में नहीं है। अब इस पर फिर से नई बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed