फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Black underwear gang operating in Punjab

जानिए, काला कच्छा गिरोह के बारे में क्या बोले सुखबीर?

Fri, 23 Aug 2013 01:05 AM IST
मोहाली/ब्यूरो
मोहाली/ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2013 01:05 AM IST
विज्ञापन
Black underwear gang operating in Punjab

पंजाब में काला कच्छा गिरोह के आतंक की अफवाह उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल के कानों तक भी पहुंच गई है। मोहाली में पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने इस मुद्दे पर पूछे सवालों के जवाब भी दिए।

विज्ञापन


फेज-7 स्थित पंजाब पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन बिल्डिंग में बादल ने कहा कि काला कच्छा गिरोह की सक्रियता मात्र अफवाह है। ऐसी कोई बात नहीं है। लोगों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। अभी तक ऐसा कोई केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्होंने कनाडा जाने की योजना बनाई थी, लेकिन कनाडा सरकार ने भारत सरकार को कहा है कि वह उन्हें वहां पर सिक्योरिटी कवर नहीं दे सकती है। उन्हें इस बारे में भारत सरकार की तरफ से इस बारे में पत्र प्राप्त हुआ है। इसके बाद दुर्भाग्यवश उन्हें अपना दौरा टालना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने अवैध कॉलोनियों संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि नई नोटिफिकेशन एक दिन पहले ही जारी की गई है। अब कोई भी अवैध कॉलोनी काटता है, तो उस पर तुरंत केस दर्ज किया जाएगा।

किसी को भी बिना किसी अनुमति से कॉलोनी नहीं काटने दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की कांग्रेस सरकार पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस सरकार ने देश की हालत खराब करके रख दी है। केंद्र के मुकाबले राज्य सरकार कई गुना बेहतर है।


उन्होंने डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरती कीमत पर भी चिंचा जताई। उन्होंने कहा कि रुपये की हालत शेयर बाजार की तरह हो गई। जैसे शेयर बाजार में हलचल होती है। उसी तरह बाजार अपनी स्थिति बदल रहा है। दिन-प्रतिदिन रुपया कमजोर होता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed