फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Black marketing of air tickets, Students forced to pay more

एयर टिकट की कालाबाजारी: लुट रहे विदेश जाने वाले विद्यार्थी, ढाई लाख में मिलती है 50 हजार की टिकट

Sun, 21 Aug 2022 09:16 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 Aug 2022 09:16 AM IST
सार

कनाडा के टोरंटो व वैंकुवर के लिए सीधी फ्लाइट्स दिल्ली से हैं, जो नॉन स्टाप पहुंचती हैं। इन फ्लाइट्स का किराया आम तौर पर 50 से 70 हजार रुपये के बीच होता है। लेकिन साल में तीन माह ऐसे आते हैं, जिसमें किराया तीन गुणा से अधिक बढ़ा दिया जाता है।

विज्ञापन
Black marketing of air tickets, Students forced to pay more
हवाई जहाज

विस्तार

एयर टिकट की कालाबाजारी से विदेश में स्टडी के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को जमकर लूटा जा रहा है। केंद्र व पंजाब सरकार स्टूडेंट्स की लूट करने वालों को लाइसेंस देकर बैठी है। हालात यह है कि जो एयर टिकट महज 50 हजार में उपलब्ध होती है, वह दिसंबर, अगस्त व अप्रैल माह में 2.5 लाख रुपये में बिकती है। दरअसल, सारा खेल माफिया खेल रहा है, जिसमें करोड़ों के वारे न्यारे हो रहे हैं लेकिन इसका शिकार पंजाब के विद्यार्थी बन रहे हैं।

विज्ञापन


कनाडा के टोरंटो व वैंकुवर के लिए सीधी फ्लाइट्स दिल्ली से हैं, जो नॉन स्टाप पहुंचती हैं। इन फ्लाइट्स का किराया आम तौर पर 50 से 70 हजार रुपये के बीच होता है। लेकिन साल में तीन माह ऐसे आते हैं, जिसमें किराया तीन गुणा से अधिक बढ़ा दिया जाता है। कनाडा में जनवरी, मई व सितंबर में नए सत्र की शुरूआत होती है। ऐसे में स्टूडेंट्स का कनाडा जाने के लिए तांता लगना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


कनाडा दूतावास द्वारा स्टडी वीजा भी चंद दिन पहले दिया जाता है, जिससे आनन फानन में विद्यार्थी मुंहमांगे दाम पर टिकट खरीदने पर मजबूर हो जाते हैं। हालात यह है कि जो टिकट 70 हजार के आसपास की आसानी से मिलती है, उसका दाम 2.5 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। हालांकि कनाडा के वैंकुवर, टोरंटो की सीधी उड़ान के अलावा यूके, दुबई, चीन से भी घूमकर फ्लाइट्स रुककर जाती हैं लेकिन उनका किराया भी इन माह में अचानक बढ़ा दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चलता है खेल 

एयर टिकट से इस खेल में पूरा माफिया सक्रिय है। उड़ान वाली कंपनी से एकमुश्त एयर टिकट कई माह पहले ही थोक में बुक करवा दी जाती है। अगर अगस्त में स्टूडेंट्स की भीड़ लगने वाली है तो थोक विक्रेता जनवरी फरवरी में ही हजारों सीट एक साथ बुक करवा लेते हैं और कंपनी को पेशगी अदा कर देते हैं। ऐसे में उनको टिकट 50 हजार रुपये से भी कम में पड़ती है लेकिन जब अगस्त माह आता है तो टिकट 2.5 लाख तक बेची जाती है और इसका सीधा असर उन अभिभावकों की जेब पर होता है जो लाखों रुपये खर्च कर बच्चों को स्टडी के लिए भेजते हैं।

विद्यार्थी मजबूर होते हैं, खरीदनी पड़ती है टिकट

वीजा काऊंसलर मंजीत कौर का कहना है कि विद्यार्थी भी क्या करें, उनको मजबूरी में टिकट खरीदनी पड़ती है। दूतावास व कॉलेज चार माह पहले ही दाखिला खोलते हैं, आईलेट्स व प्रोसेसिंग में दो माह का वक्त लग जाता है। इन दिनों कनाडा का स्टडी वीजा भी देरी से आ रहा है, जब चंद दिन शेष रह जाते हैं तो अचानक से टिकट मजबूरी में मुंह मांगे दाम पर खरीदनी ही पड़ती है।

केंद्रीय मंत्री को भेजी जाएगी शिकायत

पंजाब भाजपा के कार्यकारिणी के सदस्य अमित तनेजा का कहना है कि यह एक चिंता का विषय है। उनको भी काफी शिकायतें मिल चुकी हैं। वह जल्द ही केंद्रीय मंत्री को इस बाबत पूरी शिकायत बनाकर भेजेंगे ताकि विद्यार्थियों को लुटने से बचाया जा सके।

चेकिंग के बाद कार्रवाई की जाएगी 

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह का कहना है कि हम जल्द ही एयर टिकट की कालाबाजारी पर चेकिंग करेंगे और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अभियान जल्द शुरू किया जाएगा। मालूम हो कि तमाम एजेंट व एयर टिकट विक्रेता पंजाब सरकार से पंजीकृत हैं और ऐसे में सरकार की तरफ से उनकी रैगुलर चेकिंग का प्रावधान भी है।

2 लाख की टिकट लेकर गया कनाडा 

जालंधर के रेलवे रोड का रहने वाला एक स्टूडेंट्, जिसकी कक्षा सितंबर माह की पांच तारीख को शुरू होने जा रही हैं, दो लाख रुपये की टिकट खरीदकर कनाडा गया। हालांकि मई से लेकर जुलाई तक इस टिकट का दाम 50-70 हजार रुपये था लेकिन अगस्त में इसको दो लाख में खरीदा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed