फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   BKU president Joginder Singh Ugrahan tested Corona Positive

पंजाब : भाकियू एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां संक्रमित, रैली को संबोधित करने के बाद बिगड़ी तबीयत

Sat, 20 Mar 2021 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 20 Mar 2021 04:20 PM IST
विज्ञापन
BKU president Joginder Singh Ugrahan tested Corona Positive
जोगिंदर सिंह उगराहां। - फोटो : फाइल फोटो

कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले आंदोलन कर रहे यूनियन के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे तीन दिन से एक प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती हैं। डॉ. कुलविंदर सिंह ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोगिंदर सिंह उगराहां 17 मार्च को पंजाब में किसानों की रैली को संबोधित करने के बाद आराम के लिए अपने कमरे में गए थे तो वहां पर उनकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें रात को ही बठिंडा के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां 17 मार्च रात को उनका कोविड टैस्ट किया गया। 
विज्ञापन



डॉ. कुलविंदर सिंह ने बताया कि उगराहां को सांस लेने मे तकलीफ थी। इसके अलावा बार बार बुखार आ रहा था। इसके चलते जरूरी टेस्ट किए गए और कोविड-19 का भी टेस्ट किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को उगराहां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनका उपचार किया जा रहा है, अब उनकी हालत में काफी सुधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 61 कोरोना संक्रमित नए मामले आए सामने 
सिविल सर्जन डॉ. तेजवंत सिंह ढिल्लों ने बताया कि बठिंडा में शनिवार को कोरोना के 61 नए मामले सामने आए हैं। नए संक्रमित मरीजों में एक निजी कॉलेज का छात्र है। बठिंडा के हाजी रत्न चौक पर पुलिस एवं सेहत विभाग की टीम कैंप लगाकर लोगों का कोरोना टेस्ट कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed