फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   bjp woman president Trapped in the physical abuse of a minor

नाबालिग की शारीरिक प्रताड़ना में फंसी भाजपा महिलाध्यक्ष

Sun, 08 Sep 2013 02:07 AM IST
जालंधर
जालंधर Updated Sun, 08 Sep 2013 02:07 AM IST
विज्ञापन
bjp woman president Trapped in the physical abuse of a minor

पंजाब भाजपा की महिला अध्यक्ष रेणू थापर पर 12 साल की नौकरानी ने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


उनकी घरेलू नौकरानी लुधियाना से भागकर जालंधर पहुंच गई और पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर बच्ची को प्रोटेक्शन होम में भेज दिया है।

बच्ची के परिवार वाले मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। बच्ची के मुताबिक वह अपने मां-बाप के साथ विजय नगर जालंधर में रहती थी। दो-ढाई साल पहले उसको लुधियाना में रेणू थापर के घर कामकाज पर रखवा दिया।

बच्ची ने बताया कि उसको मानसिक और शारीरिक यातना दी गई। वह लुधियाना में रेणू थापर के घर से भागकर मां-बाप के पास जालंधर आ गई। वह फुटबाल चौक के समीप रो रही थी।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसके बारे में पार्षद सुशील रिंकू को बताया। बच्ची को शुक्रवार रात को डायनामिक गुट के पार्षद सुशील रिंकू के घर पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दोबारा बच्ची को थाने में लाया गया। बच्ची ने अपने साथ हुई यातना की स्टोरी एसएचओ राजिंदर को बताई। उसने बताया कि प्रधान रेणू थापर, उसका बेटा अंकुर थापर और रेणू के पति उसको डंडों से से पीटते थे।

एडीसीपी नवजोत माहल ने बताया कि पुलिस ने बच्ची को स्थानीय प्रोटेक्शन होम भेजकर डिवीजन नंबर पांच में डीडीआर दर्ज कर ली है।

उन्होंने कहा कि यह सारा मामला लुधियाना से जुड़ा है और बच्ची को टार्चर लुधियाना में किया गया है। इसलिए जालंधर पुलिस कमिश्नर की तरफ से रिपोर्ट बनाकर लुधियाना पुलिस कमिश्नर कोे भेजी जाएगी।

थानेदार के खिलाफ विभागीय जांच, एएसआई सस्पेंड
बच्ची को नियमानुसार थाने नहीं लाया जा सकता और न ही वर्दी पहनकर उससे पूछताछ हो सकती है। शुक्रवार रात को 12 बजे एएसआई मलकीयत सिंह ने नियमों का उल्लंघन किया और अफसरों को इसके बारे में नहीं बताया। इस कारण उसको सस्पेंड कर दिया है।

थाना पांच के एसएचओ राजिंदर इस केस को सही ढंग से हैंडल नहीं कर पाए, इस कारण उन पर विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। एडीसीपी नवजोत ने कहा कि कमिश्नर राम सिंह के आदेशों पर कार्रवाई की गई है।
 
बाल आयोग तक पहुंचा मामला
यह मामला बाल आयोग के पास पहुंच गया है। चेयरमैन स्वर्ण सलारिया ने कहा कि जब यह मामला उनके ध्यान में आया तो उन्होंने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। सलारिया ने कहा कि इस प्रकरण में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।  

रेणू थापर ने सारे आरोप झूठे बताए
रेणू थापर का कहना है कि लड़की का बाप बेटी को मेरे पास छोड़कर गया था। मैं उसकी पढ़ाई-लिखाई करवाई रही थी। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए सारे आरोप झूठे हैं।


बच्ची के अभिभावक हो गए गायब
बच्ची के अभिभावक गायब हैं। पुलिस के मुताबिक वह मूल रूप से बिहार के थे। उनका अता पता नहीं चल रहा है। ऐसी आशंका है कि वह बिहार न चले गए हों। पता चला है कि बच्ची की बड़ी बहन रेणू थापर के मायके जालंधर में काम करती थी। मायके वालों ने उसकी बहन को लुधियाना भिजवाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed