{"_id":"1513480693cd4f48906d2b2702cbd61e","slug":"bjp-narendra-modi-rally-jagraon-rally-shiromani-akali-dal-deputy-cm-sukhbeer-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेह रैली के लिए गठबंधन ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेह रैली के लिए गठबंधन ने झोंकी ताकत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 13 Dec 2013 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री सुखबीर ने कहा है कि एनडीए की 21 दिसंबर को जगराओं में नरेंद्र मोदी की रैली ना केवल भारत के इतिहास में सबसे बड़ी राजनीतिक रैली होगी बल्कि यह रैली भारत के इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगी।
शिअद के मुख्यालय में फतेह रैली की तैयारियों को लेकर शिअद-भाजपा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुऐ बादल ने कहा कि पंजाब के लोग इस ऐतिहासिक घटना को देखने के इंतजार में है।
इसलिए गठजोड़ के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने चाहिए ताकि रैली में शामिल होने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
उन्होंने कहा कि शिअद के संरक्षक एवं मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल और नरेंद्र मोदी दोपहर एक बजे रैली को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि लोगों को रैली स्थान पर लाने में सहायता करने वाली कमेटियां इस ढंग से प्रबंध करें कि आम यातायात में कोई दिक्कत न आए।
बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि एनडीए ने सेमीफाइनल जीत लिया है और मोदी के पक्ष में चल रही हवा वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों में गठजोड़ को बड़ी जीत दिलाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि इस रैली का नाम फतेह रैली इसलिए रखा गया है क्योकि मोदी योद्धाओं की धरती पंजाब से फतेह का आशीर्वाद ही लेने आ रहे हैं।
रैली के लिए कोआर्डिनेशन आफिस स्थापित
रैली स्थान पर पहुंचने, उनके लिए चाय, नाश्ते एवं दोपहर के खाने की व्यवस्था होगी।
वाहनों की पार्किंग और पंडाल लगाने तथा अन्य ऐसी तैयारियों के लिए बनाई गई कमेटियों के प्रधानों के नाम घोषित किए गए हैं।
रैली के लिए एक कोआर्डिनेशन आफिस की भी स्थापना की गई है।