{"_id":"66c4b2c018d529514f0cac9f","slug":"bharat-bandh-in-punjab-message-of-bharat-bandh-going-viral-on-social-media-kapurthala-sp-gave-big-update-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा भारत बंद का संदेश, क्या है हकीकत, कपूरथला SP ने दी बड़ी अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा भारत बंद का संदेश, क्या है हकीकत, कपूरथला SP ने दी बड़ी अपडेट
Tue, 20 Aug 2024 08:44 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:44 PM IST
सार
21 अगस्त को भारत बंद की कॉल को लेकर लोगों में असमंज की स्थिति बनी हुई है। सोशल मीडिया पर भारत बंद को लेकर कई तरह के संदेश वायरल हो रहे हैं। ऐसे में लोग एक-दूसरे को मैसेज भेजकर भारत बंद पर अपडेट ले रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एससी-एसटी आरक्षण को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत के फैसले के विरोध में 21 अगस्त (बुधवार) को संपूर्ण भारत बंद की कॉल को लेकर एक एडवाइज़री और संदेश सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर पंजाब के लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
पंजाब के कपूरथला में मंगलवार को इसी मुद्दे को लेकर पुलिस अधिकारियों ने संबंधित समुदाय के नेताओं के साथ एक बैठक भी की। समुदाय से जुड़े नेता और कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट के जिला प्रधान चरणजीत हंस ने कहा कि इस फैसले के विरोध में भारत बंद की कॉल को लेकर कपूरथला शहर में बंद नहीं होगा। इस बारे में समूह भाईचारे के नेताओं ने 13 अगस्त को मुख्यमंत्री मान के नाम एक मांगपत्र कपूरथला उपायुक्त को दिया था।
विज्ञापन
दूसरी तरफ बैठक के उपरांत एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि कल सभी बाजार खुले रहेंगे और माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। वहीं दलित संगठन के नेता जियालाल नाहर ने कहा कि इस भारत बंद का वह समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने दुकानदारों और शहर के लोगों से अपील की है कि वह अपनी दुकानें व संस्थान रोजाना की तरह खोल सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक संदेश में एसटी-एससी आरक्षण पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को संपूर्ण भारत बंद किए जाने की बात कही जा रही है। इसमें आम जनता के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इस भारत बंद के संदेश को लेकर संबंधित समुदाय के लोगों के साथ-साथ आम जनता में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
वहीं, दूसरी तरफ वायरल हो रहे इस संदेश को लेकर कपूरथला पुलिस ने एससी-एसटी समुदाय से जुड़े नेताओं के साथ एक बैठक भी की है। इसके बाद यह फैसला लिया गया है कि कपूरथला शहर में भारत बंद की कॉल के दौरान बंद नहीं होगा।
दलित समुदाय के नेता चरणजीत हंस ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को पंजाब में लागू करवाने के लिए उन्होंने 13 अगस्त को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम एक मांगपत्र भी डीसी कपूरथला को दिया था।