फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Bhagwant Mann Cabinet 8 Crorepati Ministers and 2 Poor MLA Networth Know All About

पंजाब के आठ मंत्री करोड़पति : मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अमीर हैं कैबिनेट के छह सदस्य, जानिए सबसे गरीब मंत्री के पास कितनी संपत्ति?

Sat, 19 Mar 2022 01:52 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 19 Mar 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के 10 नए मंत्रियों ने शपथ ले ली है। पहली बार सीएम बने मान ने नए मंत्रिमंडल में हर वर्ग और क्षेत्र को साधा है। उनकी कैबिनेट में दलित, महिला और हिंदू वर्ग को जगह मिली है। वहीं, कैबिनेट में माझा और मालवा का पूरा दबदबा रहेगा।
loader
Bhagwant Mann Cabinet 8 Crorepati Ministers and 2 Poor MLA Networth Know All About
पंजाब के नए मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जिन दस विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें आठ करोड़पति हैं, जबकि दो लखपति हैं। मान सरकार में सबसे अमीर मंत्री ब्रह्माशंकर जिंपा हैं। इनके पास कुल आठ करोड़ की दौलत है। सबसे गरीब मंत्री लालचंद कटारूचक्क हैं। इनके पास महज छह लाख रुपये की संपत्ति है। छह ऐसे मंत्री हैं, जो मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी ज्यादा अमीर हैं। मान के पास 1.97 करोड़ रुपये की दौलत है। 



 

जानिए आठ करोड़पति मंत्रियों के बारे में

पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्री
पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए नए मंत्री - फोटो : अमर उजाला
1.  ब्रह्माशंकर जिंपा : होशियारपुर से विधायक  ब्रह्माशंकर जिंपा मान कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। इनके पास कुल 8.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 12वीं पास ब्रह्मशंकर की उम्र 52 साल है। पेशे से व्यापारी हैं। ब्रम शंकर ने मौजूदा विधायक सुंदर शाम अरोड़ा को 13,859 वोट से हराया है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनकी पत्नी भी व्यापार करती हैं। 

2. हरपाल चीमा : दिड़बा विधानसभा सीट से विधायक हरपाल चीमा के पास 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 47 साल के हरपाल ने एलएलबी की है और पेशे से वकील हैं। चीमा पंजाब के सबसे बड़े आप नेताओं में शामिल। लगातार दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। 

3. डॉ. बलजीत कौर :  मलोट विधानसभा सीट से चुनी गईं डॉ. बलजीत कौर के पास 1.17 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 46 साल की डॉ. बलजीत ने एमएस ऑप्थल्मोलॉजी की पढ़ाई की है। वह पंजाब की बड़ी नेत्र सर्जन के रूप में जानी जाती हैं। पेशे से डॉक्टर बलजीत सरकारी नौकरी छोड़कर आप में शामिल हुई हैं। कौर के पिता प्रोफेसर साधु सिंह 2014 में फरीदकोट से आप सांसद थे। 

4. हरभजन सिंह ईटीओ : जंडियाला से विधायक हरभजन सिंह ईटीओ की उम्र 53 साल है। इनके पास कुल 1.16 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पेशे से वकील हरभजन सिंह 2017 विधानसभा चुनाव से पहले नौकरी छोड़कर आप में शामिल हुए थे। 2017 में तीसरे नंबर पर रहे सिंह ने इस बार कांग्रेस के सुखविंदर सिंह डैनी को 25,383 वोट से हराया है। 

5. डॉक्टर विजय सिंगला : मनसा से विधायक डॉक्टर विजय सिंगला मान कैबिनेट के तीसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। पेशे से डेंटल सर्जन विजय सिंगला की पत्नी भी चिकित्सक हैं। मनसा सीट पर उन्होंने मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस उम्मीदवार सिधू मूसेबाला को 63,323 के भारी अंतर से हराया है। 52 साल के सिंगला के पास कुल 6.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 

6. कुलदीप सिंह धालीवाल : अजनाला से विधायक चुने गए कुलदीप भगवंत मान की कैबिनेट के सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। कुलदीप की उम्र 61 साल है। 10वीं पास कुलदीप के पास कुल 1.63 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पेशे से किसान धालीवाल ने अकाली दल के अमरपाल सिंह को 7,843 वोट से हराया है। 

7. लालजीत सिंह भुल्लर : पट्टी विधानसभा से चुनकर विधानसभा पहुंचे लालजीत सिंह भुल्लर के पास भगवंत मान की कैबिनेट में दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। 40 साल के भुल्लर ने 12वीं तक पढ़ाई की है। इनके पास 6.52 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पेशे से किसान भुल्लर की कमीशन एजेंट की दुकान भी है। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी पत्नी को भी किसान बताया है। पट्टी में भुल्लर ने अकाली दल के आदेश कैरों को 10,999 वोट से हराया है। 

8. हरजोत सिंह बैंस : आनंदपुर साहिब सीट से विधायक चुने गए हरजोत सिंह बैंस पंजाब में सबसे कम उम्र के मंत्री हैं। हरजोत की उम्र 31 साल है। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई की है और पेशे से वकील हैं। हरजोत के पास कुल 2.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हरजोत ने विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल सिंह को 45,780 वोट से हराया है।
 

ये हैं सबसे गरीब विधायक 

गुरमीत सिंह मीत हेयर और लाल चंद्र
गुरमीत सिंह मीत हेयर और लाल चंद्र - फोटो : अमर उजाला
लाल चन्द : भोआ सीट से चुनाव जीतने वाले लालचंद्र पंजाब के सबसे गरीब मंत्री हैं। लालचंद्र के पास कुल 6.19 लाख रुपये की संपत्ति है। 51 साल के लालचंद्र ने 10वीं तक ही पढ़ाई की है। इनका पेशा समाजसेवा है। लाल चन्द ने भोआ सीट पर मौजूदा विधायक कांग्रेस के जोगिंदर पाल को 1,204 वोट से हराया है।  

गुरमीत सिंह मीत हेयर : भगवंत मान के बेहद खास गुरमीत सिंह मीत के पास कुल 44.06 लाख रुपये की संपत्ति है। गुरमीत आईएएस अफसर बनना चाहते थे और अन्ना आंदोलन के दौरान वह अरविंद केजरीवाल के साथ जुड़ गए। बरनाला से दूसरी बार विधायक चुने गए गुरमीत की उम्र 32 साल है। इन्होंने बीटेक किया है। 

मान कैबिनेट में युवाओं को ज्यादा तरजीह
भगवंत मान कैबिनेट में युवा चेहरों को तरजीह दी गई है। अजनाला से जीते 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल मान कैबिनेट के सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं। नए मंत्रिमंडल की औसत उम्र 46 साल 11 महीने है। मुख्यमंत्री समेत कुल 11 मंत्रियों में 31 साल के हरजोत सिंह भगवंत मान सबसे युवा मंत्री हैं। 32 साल के गुरमीत सिंह मीत हेयर दूसरे तो 40 साल के लालजीत सिंह भुल्लर तीसरे सबसे युवा मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में शामिल छह मंत्रियों को उम्र पचास साल से कम है। इनमें 46 साल की डॉक्टर बलजीत कौर, 47 साल के हरपाल चीमा और 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं। 50 साल से अधिक उम्र के पांच मंत्रियों में 51 साल के लाल चन्द, 52 साल के  विजय सिंगला, 53 साल के हरभजन सिंह ईटीओ, 56 साल के ब्रम शंकर और 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed